फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Isha Ambani: ईशा अंबानी का ये लहंगा देख दिल हार बैठेंगी आप, इसे बनने में लगे हजारों घंटे

Fri, 12 Jul 2024 10:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 12 Jul 2024 10:27 AM IST
सार

राधिका-अनंत की शादी में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपना शाही अंदाज दिखाने में पीछे नहीं हैं।  उनका एक लहंगा लुक काफी सुर्खियों में है। आइए आपको भी इसकी खासियत बताते हैं। 

विज्ञापन
Isha Ambani royal lehenga look in anant radhika wedding rituals latest update of radhika anant wedding
ईशा अंबानी - फोटो : instagram-Anaita Shroff Adajania

Isha Ambani: अंबानी परिवार के लिए आज का दिन बेहद खास है। दरअसल आज मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी अपने प्यार और दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बनने वाले हैं। राधिका और अनंत की शादी की रस्में कई महीनो पहले से शुरू हो गई थी। उनकी शादी में अभी तक हजारों करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।



चाहे प्री वेडिंग सेरेमनी की बात करें या फिर शादी की रस्मों की, उनके हर कार्यक्रम में बड़े से बड़े दिग्गज शरीक होने पहुंचे हैं। शादी के रस्मों में जहां एक तरफ बॉलीवुड की हसीनाएं अपना जलवा भी बिखेर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अंबानी परिवार की बहू और बेटियां भी अपना शाही अंदाज दिखाने में किसी से कम नहीं हैं।

खासतौर पर अगर बात करें ईशा अंबानी की तो अंबानी परिवार की लाडली बिटिया फैशन के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री को भी टक्कर देती हैं। हाल ही में एंटीलिया में एक पूजा का आयोजन हुआ, जिसमें ईशा को लहंगा पहने देखा गया। उनका यह लहंगा बहुत खास था। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।

Isha Ambani royal lehenga look in anant radhika wedding rituals latest update of radhika anant wedding
ईशा अंबानी - फोटो : instagram-Anaita Shroff Adajania
कैसा था लहंगा लुक

अपने भाई अनंत अंबानी की शादी से पहले आयोजित शिव शक्ति पूजा में ईशा अंबानी खूबसूरत सा लहंगा पहनकर पहुंची थीं। उनका लहंगा लुक देखते ही लोगों की निगाहें उनपर ही थम गईं। उनके इस लहंगे को विंटेज स्टाइल में तैयार किया गया था। इस लहंगे को संस्कृति से जोड़कर मॉर्डन टच दिया गया था, जिस वजह से इसका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा था। 
Isha Ambani royal lehenga look in anant radhika wedding rituals latest update of radhika anant wedding
ईशा अंबानी - फोटो : instagram-Anaita Shroff Adajania

बेहद खास था लहंगा


ईशा अंबानी का ये लहंगा ट्री ऑफ लाइफ थीम पर तैयार किया गया था। इसे बनाने के लिए विंटेज टेक्सचर वाला फैब्रिक इस्तेमाल करते हुए उसके ऊपर प्योर जरदोजी वर्क किया गया है। ईशा अंबानी के इस लहंगे पर गीता का श्लोक भी लिखा गया है। लहंगे के बॉर्डर पर लिखा है- 'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन'। जिसका अर्थ है- 'कर्म पर ही आपका अधिकार है, कर्म के फलों में कभी नहीं।' 

इस लहंगे को तैयार करने में कारीगरों की 4 हजार घंटों की मेहनत लगी थी, जो कि इसके खूबसूरत काम से दिखाई भी दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Isha Ambani royal lehenga look in anant radhika wedding rituals latest update of radhika anant wedding
ईशा अंबानी - फोटो : instagram-Anaita Shroff Adajania

चोली ने खींचा ध्यान

लहंगे के साथ-साथ ईशा ने जो चोली पहनी है, वो उनके शाही लुक को कंप्लीट करने का काम कर रही है। इस चोली की स्लीव को कोहनी तक का रखा है। इसके साथ ही इस ब्लाउज के फ्रंट से इसे वी नेकलाइन और बैक में सिंपल गोल गला दिया है, जिस वजह से इसका लुक काफी अलग दिख रहा है। उनके इस ब्लाउज पर काफी हैवी कढ़ाई की गई है। ब्लाउज पर बनीं फूलों की बूटी की वजह से इसका लुक और प्यारा दिख रहा है। 

विज्ञापन
Isha Ambani royal lehenga look in anant radhika wedding rituals latest update of radhika anant wedding
ईशा अंबानी - फोटो : instagram-Anaita Shroff Adajania

ज्वेलरी और मेकअप भी था खास


किसी भी लहंगा लुक को उसकी ज्वेलरी खास बनाती है। ऐसे में अगर ईशा अंबानी की ज्वेलरी को देखा जाए तो अपने लहंगा लुक के साथ उन्होंने गले में एक रानी हार और एक चोकर पहना है। इसके साथ कानों में हैवी झुमके, हाथों में कड़े और बालों में लगी एक्सेसीरिज की वजह से उनकी खूबसूरती में चार चांद लग रहे थे। स्मोकी आइज और न्टूड मेकअप की वजह से ईशा की खूबसूरती कई गुना बढ़ गई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed