Alia-Ranbir Wedding: आलिया भट्ट ने शादी में साड़ी पहनकर नया ट्रेंड किया था सेट, मिनिमल मेकअप से जीता था दिल
आज मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। ऐसे में हम यहां आपको उनके वेडिंग लुक की झलकियां दिखाएंगे और उसकी खासियत भी बताएंगे।
पहनी थी साड़ी
आलिया भट्ट ने अपनी शादी के दिन खूबसूरत सी आइवरी रंग की साड़ी पहनी थी, जिसे मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। ये साड़ी देखने में जितनी खूबसूरत थी, उतनी ही आलिया के ऊपर जच रही थी। उनकी इस आइवरी रंग की साड़ी पर खूबसूरत सा गोल्डन वर्क था, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।
सिर पर कैरी किया था मैचिंग दुपट्टा
अपने साड़ी लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था, जो आइवरी रंग का ही था। आइवरी रंग के दुपट्टे पर भी गोल्डन वर्क था, जिस वजह से आलिया की खूबसूरती में चार चांद लग गए थे। इस दुपट्टे को उन्होंने अपने सिर पर अटैच किया था।
मेकअप ने जीता लोगों का दिल
हमेशा मिनिमल मेकअप में नजर आने वालीं आलिया भट्ट अपनी शादी वाले दिन भी काफी सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। मिनिमल मेकअप की वजह से आलिया बेहद कमाल की लग रहीं थीं। न्यूड मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को खास बनाने के लिए माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगाई थी। उसी बिंदी की वजह से आलिया बला की खूबसूरत लग रहीं थीं।
चूंकि आलिया ने अपने आउटफिट और मेकअप को हल्का रखा था, इसलिए उन्होंने ज्वेलरी को काफी हैवी रखा था। सिर पर माथापट्टी, गले में हैवी चोकर, हाथ में भारी-भारी कंगन उनके लुक को हाइलाइट कर रहे थे। ये ट्रेंड आजकल हर किसी को पसंद भी आता है कि यदि मेकअप और आउटफिट हल्का है तो ज्वेलरी को हैवी रखें। अन्यथा आप ज्वेलरी को हल्का रखकर बाकी चीजों को हाइलाइट कर सकती हैं।