फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट-करीना कपूर के क्रिसमस पार्टी के लिए चुनी ऐसी ड्रेस, कीमत सुन नहीं होगा यकीन

Sat, 26 Dec 2020 04:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 26 Dec 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt kareena kapoor christmas brunch party green outfit can you guess the price
fashion - फोटो : instagram

क्रिसमस के दिन बॉलीवु़ड सेलिब्रेटी भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते नजर आए। जिसमे कपूर खानदान के ब्रंच की तस्वीरें काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमे करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट और तारा सुतारिया भी शामिल थीं। वहीं इन अभिनेत्रियों के कपड़ों की भी चर्चा थी। कपूर हाउस की ब्रंच पार्टी में रणबीर कपूर के साथ पहुंची आलिया भट्ट का स्टाइल काफी सिंपल होने के साथ ही स्टाइलिश भी था। वहीं करीना कपूर भी फैंस को इंप्रेस करने में पीछे नही रहीं। 

alia bhatt kareena kapoor christmas brunch party green outfit can you guess the price
fashion - फोटो : instagram

क्रिसमस ब्रंच के लिए आलिया ने हरे रंग की ड्रेस चुनी थी। जिसकी डीप वी नेकलाइन और पफी स्लीव इसे खास बना रही थी। वहीं इस ड्रेस में हेमलाइन तक बटन लगे थे। आलिया ने इस ड्रेस को अपनी ट्रांसपैरेंट हील्स और सांता क्लॉज की टोपी के साथ परफेक्ट लुक दिया था। वहीं मैट मेकअप और ओवल शेप गॉगल्स में आलिया शानदार दिख रही थीं। 

alia bhatt kareena kapoor christmas brunch party green outfit can you guess the price
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि इस ड्रेस की कीमत जरूर आपको हैरान कर सकती है। आलिया की ये ड्रेस ब्रांड समर समवेयर से ली गई थी। जिसकी कीमत सुन यकीन करना मुश्किल होगा। दरअसल, आलिया की ये ड्रेस केवल 5,590 रुपये की है। जो कि किसी भी सेलिब्रेटी के लिए बिल्कुल बड़ी रकम नही है। वहीं इस ड्रेस की कीमत जानने के बाद फैशन के मामले में आगे रहने वाली लड़कियां जरूर खरीदना चाहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt kareena kapoor christmas brunch party green outfit can you guess the price
fashion - फोटो : instagram

लेकिन केवल आलिया ही नहीं कपूर हाउस की ब्रंच पार्टी के लिए पहुची करीना कपूर का आरामदायक अंदाज भी उनके फैंस को काफी पसंद आया। दरअसल, इस पार्टी में शामिल होने के लिए करीना ने हरे रंग का कुर्ता चुना था। जिस पर गोल्डन कलर के प्रिंट बने थे। वहीं इस कुर्ते को मैचिंग की हरी लैगिंग और गोल्डन कोल्हापुरी के साथ करीना पहने दिखी थीं। जबकि बात करें मेकअप की तो ब्राउन शेड की लिपस्टिक के साथ करीना का अंदाज इंप्रेसिव था। वहीं करीना का ये कुर्ता भी कुछ कम खास नही था। 

विज्ञापन
alia bhatt kareena kapoor christmas brunch party green outfit can you guess the price
करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सोहा अली खान - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

हाउस ऑफ मसाबा के कलेक्शन में से चुना गया करीना का ये कुर्ता करीब नौ हजार रुपये का है। जिसे सुन हैरान होना लाजिमी है कि करीना क्रिसमस की पार्टी के लिए बेहद सिंपल कपड़ों को चुना। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed