फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंट करीना कपूर का आलिया भट्ट और तारा सुतारिया से ज्यादा दिखा ग्लैमरस अंदाज, क्रिसमस पार्टी में यूं आईं नजर

Sat, 26 Dec 2020 02:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 26 Dec 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
christmas 2020 party in kapoor house kareena kapoor alia bhatt tara sutaria stuns in gorgeous look
fashion - फोटो : instagram

क्रिसमस डे के दिन कपूर खानदान के घर हुई ब्रंच पार्टी में करीना कपूर से लेकर करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी पहुंची थीं। जिसमे इन सबका खास अंदाज नजर आया। वहीं तारा सुतारिया ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ इस पार्टी में शरीक होने के लिए पहुंचे। कई सालों से होती आ रही इस क्रिसमस पार्टी में हर साल कपूर खानदान के लोग इकट्ठा होते हैं। वहीं करीना कपूर के घर हुई डिनर पार्टी में सोहा अली खान से लेकर करिश्मा कपूर पहुंची थीं। जहां पर करीना का ग्लैमरस अंदाज इस साल क्रिसमस डे के बेस्ट लुक में से एक था। जो आलिया और तारा सुतारिया के स्टाइलिश लुक पर भारी पड़ता नजर आया।

christmas 2020 party in kapoor house kareena kapoor alia bhatt tara sutaria stuns in gorgeous look
fashion - फोटो : instagram

कपूर खानदान के घर हुई ब्रंच पार्टी में जहां आलिया भट्ट सांता क्लॉज वाली टोपी लगाए सबका ध्यान खींच रही थीं। वहीं उन्होने तोता हरे रंग की ड्रेस पहन रखी थी। कॉटन फैब्रिक की इस ड्रेस की वी कट नेकलाइन थी। वहीं आगे की ओर से इस पूरी ड्रेस में बटन लगे हुए थे। साथ ही हाफ पफी स्लीव इसे खास बना रही थी। वहीं आलिया इस खूबसूरत ड्रेस के साथ काले रंग के शेड्स और पारदर्शी हील वाली फुटवियर पहने थीं। जबकि मिनिमम मेकअप और न्यड शेड की लिपस्टिक के साथ आलिया का स्टाइल सबसे अलग था। 

christmas 2020 party in kapoor house kareena kapoor alia bhatt tara sutaria stuns in gorgeous look
fashion - फोटो : instagram

वहीं इस ब्रंच पार्टी के लिए जहां करीना कपूर ने हरे रंग का कुर्ता चुना था। जिसे वो मैचिंग की लैगिंग और गोल्डन कोल्हापुरी चप्पल से साथ मैच करते दिखीं थीं। हरे रंग का कुर्ता जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था। डिजाइनर हाउस ऑफ मसाबा के कलेक्शन में से लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
christmas 2020 party in kapoor house kareena kapoor alia bhatt tara sutaria stuns in gorgeous look
fashion - फोटो : instagram

ब्रंच पार्टी के लिए भले ही करीना ने कुर्ता पहन रखा हो लेकिन खुद के घर रखी डिनर पार्टी में करीना का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। जहां पर करीना ने काले रंग का वन शोल्डर गाउन पहन रखा था। जिसके साथ वो डायमंड का नेकपीस पहने नजर आईं थीं। करीना ने अपने इस खास लुक की झलक इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीरों में दी है। 

विज्ञापन
christmas 2020 party in kapoor house kareena kapoor alia bhatt tara sutaria stuns in gorgeous look
fashion - फोटो : instagram

वहीं क्रिसमस पार्टी में पहुंची तारा सुतारिया का लुक काफी सिंपल नजर आ रहा था। तारा ने इस पार्टी के लिए सफेद रंग की बस्टियर ड्रेस का चुनाव किया था। जिसके साथ वो ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राईप वाली हील्स में दिखीं। जबकि पोकर स्ट्रेट बालों में तारा का लुक भी काफी इंप्रेसिव था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed