फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aditya Roy Kapur: इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में आदित्य रॉय कपूर का जलवा, लुक देखकर लोग हुए इंप्रेस

Tue, 26 Nov 2024 12:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 26 Nov 2024 12:17 PM IST
सार

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स अटैंड करने पहुंचे अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने लोगों को अपने लुक से काफी इंप्रेस किया। इसी के चलते हम आपको उनके अन्य लुक्स भी दिखाने जा रहे हैं, जिससे आप टिप्स ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Aditya Roy Kapur in International Emmy Awards 2024 disprj
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : instagram

Aditya Roy Kapur: बीती शाम यानी कि 25 नवंबर को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन  न्यूयॉर्क हिल्टन मिडटाउन में किया गया था। इस साल का ये अवॉर्ड्स बेहद ही खास है क्योंकि इस साल पहली बार एमी अवॉर्ड को किसी भारतीय ने होस्ट किया।



इस साल के एमी अवॉर्ड्स को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज की तरफ के प्रेजेंट किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आदित्य रॉय कपूर भी न्यूयॉर्क पहुंचे। इस दौरान आदित्य रॉय कपूर ने लोगों को अपने लुक से काफी इंप्रेस किया। उनका लुक लोगों को रिसेप्शन और कॉकटेल पार्टी के लिए काफी सही लगा।

इसी वजह से आज हम आपको न सिर्फ आदित्य रॉय कपूर का रेड कार्पेट लुक दिखाने जा रहे हैं, बल्कि उसके साथ ही उनके कई अन्य लुक्स भी दिखाएंगे। ताकि आप उनके लुक्स से टिप्स लेकर अपने लुक में बदलाव कर सकें। आप रिसेप्शन से लेकर कॉकटेल पार्टी के लिए आदित्य रॉय कपूर से टिप्स ले सकते हैं। 

Aditya Roy Kapur in International Emmy Awards 2024 disprj
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : instagram

पहला लुक

सबसे पहले आदित्य रॉय कपूर के एमी अवॉर्ड्स लुक की बात करते हैं। इस इवेंट में उन्होंने सफेद रंग की शर्ट के साथ ब्लैक रंग का ब्लेजर और पैंट पहनी थी। अपने इस लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने इसके साथ गले में बो टाई लगाई थी। कोट पर लगा ब्रोच उनके लुक को क्लासी बनाने का काम कर रहा था। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

Aditya Roy Kapur in International Emmy Awards 2024 disprj
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : instagram

दूसरा लुक

यदि आप रिसेप्शन के लिए आदित्य रॉय कपूर के लुक से टिप्स लेना चाहते हैं तो उनका ये ऑल ब्लैक लुक काफी कमाल का है। इस पर जो शाइन है, उसकी वजह से आप इसे अपनी कॉकटेल पार्टी में भी कैरी कर सकते हैं। ऐसा लुक देखने में काफी रिच वाइब देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Roy Kapur in International Emmy Awards 2024 disprj
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : instagram

तीसरा लुक

बात करें एक्टर के तीसरे लुक की तो इस लुक में उन्होंने बंद गले का कुर्ता और उसके साथ मैचिंग पैंट्स पहनी हैं। इस तरह से कपड़े काफी आरामदायक होते हैं। इसे आप किसी और की पार्टी में भी कैरी कर सकते हैं। ऐसे लुक के साथ फुटवियर का चुनाव सोच-समझ के करें, ताकि आपका लुक खराब न दिखे। 

विज्ञापन
Aditya Roy Kapur in International Emmy Awards 2024 disprj
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : instagram

चौथा लुक

यदि आपको ब्लैक रंग नहीं पसंद तो ये एक बेहतरीन विकल्प है। मैरून रंग के शॉर्ट कुर्ते के साथ ब्लैक रंग की पैंट अच्छी लगेगी। ये कॉम्बिनेशन देखने में ही काफी अच्छा और क्लासी लगता है। इसके साथ लेदर वाले जूते ही पहनने में अच्छे लगेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed