65 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली मलयालम एक्ट्रेस रजनी चांडी इन दिनों सुर्खियों में है। वजह है उनका फोटोशूट। दरअसल, 69 साल की रजनी ने अभी हाल में वेस्टर्न कपड़ों में अपना फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
2 of 5
रजनी चांडी
- फोटो : instagram
वैसे तो रजनी चांडी हमेशा ही रंग-बिंरगी साड़ियों में लिपटी दिखती हैं। लेकिन उनके लेटेस्ट फोटोशूट में उनका बोल्ड अंदाज देखने वालों को जरा भी रास नहीं आ रहा। उनकी तस्वीरें जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं इन तस्वीरों पर जमकर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। इन तस्वीरों में रजनी ने जींस से लेकर जंपसूट, लांग ड्रेस पहन रखे हैं।
3 of 5
रजनी चांडी
- फोटो : instagram
रजनी के पास इस फोटोशूट का ऑफर उनकी फोटोग्राफर लेकर आई थी। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। बेहद खूबसूरती से उतारी गई तस्वीरों में रजनी बालों में सफेद फूलों का टियारा लगाए और ग्रे कलर की नी लेंथ ड्रेस में किसी प्रिंसेज से कम नहीं लग रहीं। वहीं दूसरे फोटोशूट में काले रंग की फ्लोरल ड्रेस में रजनी पोज देती दिख रही हैं।
4 of 5
रजनी चांडी
- फोटो : instagram
मलयालम फिल्मों के साथ ही रजनी बिग बॉस के मलयालम वर्जन के दूसरे सीजन में भी जा चुकी हैं। वहीं उनका लेटेस्ट फोटोशूट भी बूढ़े होते लोगों के लिए किसी मोटिवेशन से कम नही है। जो ये बताने के लिए काफी है कि जिंदगी को जिंदादिली से जीना बहुत जरूरी है।
5 of 5
रजनी चांडी
- फोटो : instagram
लेकिन रजनी के इन फोटोशूट को देख ट्रोलर्स ने काफी सारे कमेंट किए हैं। एक ट्रोलर ने कमेंट कर कहा है कि 'इस उम्र में उन्हें घर बैठना चाहिए और बाइबिल पढ़नी चाहिए। ये उम्र पूजा करने की है ना कि बॉडी दिखाने की।' वहीं एक ट्रोलर ने कमेंट किया है कि 'वो कितना भी नया पैंट-कोट पहन लें, बूढ़ी ही रहेंगी।' वहीं इस मामले में रजनी का कहना है कि वो इस बात से हैरान है कि इन नेगेटिव कमेंट को ज्यादातर महिलाओं ने किया है।