फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Nigam: भाजपा का समर्थन न करने पर अयोध्या के मतदाताओं पर भड़के सोनू निगम? जानें मामले से जुड़ी पूरी सच्चाई

Thu, 06 Jun 2024 08:41 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 06 Jun 2024 08:41 AM IST
सार

अयोध्या में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जाने-माने गायक सोनू निगम की बीजेपी की इस हार पर टिप्पणी वायरल हो रही है, जिसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Sonu Nigam Slam Ayodhya Voters For Not Supporting BJP? Reports Know The Truth Here
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। लोगों को सबसे ज्यादा आश्चर्य उत्तर प्रदेश के अयोध्या के नतीजों को देखकर हो रहा है। अयोध्या में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जाने-माने गायक सोनू निगम की बीजेपी की इस हार पर टिप्पणी वायरल हो रही है, जिसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। अब इस मामले में सोनू निगम ने सोशल मीडिया यूजर्स और कुछ मीडियाकर्मियों की आलोचना की है। साथ ही इस मामले पर अपनी सफाई दी है। 

Lok Sabha Elections 2024: Sonu Nigam Slam Ayodhya Voters For Not Supporting BJP? Reports Know The Truth Here
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सोनू निगम के नाम वाले एक अन्य यूजर सोनू निगम सिंह ने एक्स पर जाकर भाजपा का समर्थन न करने के लिए यूपी के मतदाताओं की आलोचना की। यह पोस्ट तब चर्चा में आया जब लोगों ने मान लिया कि इस मामले पर टिप्पणी करने वाला व्यक्ति गायक सोनू निगम हैं। 

हर दिन गिर रहा मिस्टर एंड मिसेज माही की कमाई का ग्राफ, जानें सावि का हाल

Lok Sabha Elections 2024: Sonu Nigam Slam Ayodhya Voters For Not Supporting BJP? Reports Know The Truth Here
सोनू निगम - फोटो : ट्विटर

सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'जिस सरकार ने पूरे अयोध्या को सुंदर बनाया, नया एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन दिया, 500 साल बाद राम मंदिर बनाया, मंदिर अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से खड़ा किया, उस पार्टी को अयोध्या सीट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। शर्मनाक है अयोध्यावासियों!' इसे लेकर मीडिया के एक वर्ग ने कहा कि ये पोस्ट गायक सोनू निगम का है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Sonu Nigam Slam Ayodhya Voters For Not Supporting BJP? Reports Know The Truth Here
सोनू निगम - फोटो : ट्विटर

सोनू निगम ने इस पर कहा कि उन्होंने इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं की। साथ ही कहा कि यही कारण था कि उन्होंने सात साल पहले एक्स छोड़ दिया था। गायक ने कहा, 'यह ऐसी ही घिनौनी हरकत है, जिसकी वजह से मुझे सात साल पहले ट्विटर छोड़ना पड़ा था। मैं राजनीतिक टिप्पणी करने में विश्वास नहीं रखता और मैं सिर्फ अपने काम पर ध्यान देता हूं। मगर यह घटना चिंताजनक है, सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए भी।'

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Sonu Nigam Slam Ayodhya Voters For Not Supporting BJP? Reports Know The Truth Here
सोनू निगम - फोटो : ट्विटर

इसके साथ ही सोनू ने यह भी बताया कि उनकी टीम ने इस तरह के भ्रम से बचने के लिए सोशल मीडिया यूजर से ऑनलाइन अपना नाम बदलने के लिए संपर्क किया है। उन्होंने कहा, यह यूजर कुछ समय से ऐसा कर रहा है। मेरे फैंस द्वारा मुझे अक्सर उसके ट्वीट के स्क्रीनशॉट भेजे जाते हैं। मेरी टीम ने उससे संपर्क किया और जोर देकर कहा कि वह अपना हैंडल नाम ठीक करे और मेरा नाम लेना बंद करे, क्योंकि मेरे उपनाम के इस्तेमाल से लाखों लोग गुमराह हो रहे हैं। मुझे यकीन है कि हम इसे ठीक करने का कोई रास्ता निकाल लेंगे।' 

Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' से कार्तिक का है खास कनेक्शन, बोले- ये इंसानी जज्बे और जीत की कहानी है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed