एम टीवी के शो 'गर्ल्स ऑन टॉप' से चर्चा में आईं अभिनेत्री बरखा सिंह 'ये है आशिकी', 'लव बाय चांस', 'भाग्यलक्ष्मी' जैसे कई धारावाहिकों में काम करने के बाद अब ओटीटी वूट की नई वेब सीरीज 'द ग्रेट वेडिंग्स मुन्नेस' में अपने अभिनय से लोगों का ध्यान खींच रही हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' में करीना कपूर के बचपन का किरदार निभा चुकीं बरखा कई विज्ञापन फिल्मों में भी नजर आई लेकिन प्रोफेशनल एक्टिंग की शुरुआत उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही शुरू की।
2 of 5
बरखा सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से मास मीडिया में ग्रेजुएशन और समाजशास्त्र में एमए करने के बाद वह हीरोइन बनी हैं। उनका परिवार भले राजस्थान की पृष्ठभूमि से हो लेकिन बरखा सिंह दिल से भी मुंबईकर है और जन्म से भी। चर्चित निर्माता निर्देशक राज शांडिल्य के तरकश के अगले तीर यानी बरखा सिंह की नई वेबसेरीज 'द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ़ मुन्नेस' की शूटिंग देश के तमाम दूसरे शहरों के अलावा उत्तर प्रदेश के शहर मथुरा में भी हुई है।
3 of 5
बरखा सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बरखा सिंह कहती है, 'शूटिंग के दौरान मैं वहां पर ऐसे बहुत लोगो से मिली जो बहुत ही आराम से बात करते है। लोगों के बोलने का ढंग सुनकर बहुत मजा आता था। उनकी हिंदी बहुत साफ होती है। इस शो में मैंने उसी बोलचाल की भाषा का प्रयोग किया है। वहां के चाट और पानीपूरी में अगल ही स्वाद है जो मुंबई में नहीं मिलता है। मथुरा के पेड़े भी बहुत मशहूर हैं।’
4 of 5
बरखा सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बरखा सिंह ने हाल ही में एक ओरीजनल ओटीटी फिल्म माधुरी दीक्षित के साथ 'मजा मा' की है। वह कहती हैं, 'माधुरी मैम के साथ काम करने से पहले मैं बहुत नर्वस थी। लेकिन शूटिंग के दौरान उनके साथ काम करके बहुत मजा आया। इस फिल्म में उनके साथ मुझे डांस करने का मौका मिला। ये मेरा बचपन एक सपना था, जो उनके साथ काम करके पूरा हुआ। बचपन में उनकी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं। कभी सोचा नहीं था, उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलेगा। जब मैंने 'मुझसे दोस्ती करोगे' में काम किया था तो काफी समय तक लोग मुझे छोटी करीना कहकर बुलाते थे।’
5 of 5
बरखा सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बरखा सिंह के पिता मयंक सिंह नेवी में हैं और मां अविका सिंह हॉउस वाइफ है। आम तौर पर देखा गया है कि जब भी कोई एक्टिंग प्रोफेशन को चुनता है, तो शुरू में उसके घर उसके खिलाफ होते है। बरखा सिंह कहती है, 'इस मामले में मेरे पैरेंट शुरू से ही बहुत ही सपोर्टिव रहे है। मैं जो भी काम करती हूं, वे अपने फेसबुक और व्हाट्सअप ग्रुप में शेयर करते हैं और अपने दोस्तों को देखने के लिए बोलते हैं। मेरी कामयाबी में मेरे माता पिता का बहुत बड़ा हाथ है। अगर शुरू से उनका सपोर्ट नहीं मिला होता तो शायद मैं आज यहां तक नहीं पहुंच पाती।’