{"_id":"5e6aee5e8ebc3ea4e74fa0ca","slug":"sumeet-vyas-on-audio-show-permanent-roommates-series-created-by-the-viral-fever-for-audible-suno","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुमित व्यास ने बनाई देश की पहली मिडक्वल, 'परमानेंट रूममेट्स' के दोनों सीजन की बीच की कहानी","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
सुमित व्यास ने बनाई देश की पहली मिडक्वल, 'परमानेंट रूममेट्स' के दोनों सीजन की बीच की कहानी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 13 Mar 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
परमानेंट रूममेट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमा, टीवी या वेब सीरीज में कोई कहानी हिट हो जाए तो या तो इसकी सीक्वल बनती है या फिर प्रीक्वल। जैसे बाहुबली फिल्म सीरीज की प्रीक्वल वेब सीरीज आनंद नीलकंठन के उपन्यास राइज ऑफ शिवगामी पर नेटफ्लिक्स बना रहा है। मिर्जापुर सीरीज की सीक्वल प्राइम वीडियो बना रहा है। लेकिन, अब शुरू होने जा रहा है एक नया चलन यानी मिडक्वल यानी दो हिट कहानियों के बीच की कहानी जैसे कि मार्वेल स्टूडियोज एवेंजर्स सीरीज की बीच की फिल्म लेकर आ रहा है ब्लैक विडो और यहां मुंबई में सुमित व्यास बना रहे हैं परमानेंट रूममेट्स 1.5 नाम की नई वेब सीरीज।
2 of 4
सुमीत व्यास
- फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीजों का चलन शुरू करने वाले सुमीत व्यास ने फीचर फिल्मों में भी खूब काम किया है। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा, 'मुझे दोनों ही माध्यमों में दर्शकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। जब मैंने 'परमानेंट रूममेट्स' बनाया तो मुझे अंदाजा भी नहीं था कि लोग इसे इतना देखेंगे। ये भारत की पहली वेब सीरीज है। उसी से लोगों ने मुझे पहचानना शुरू किया।'
3 of 4
सुमीत व्यास
- फोटो : सोशल मीडिया
सुमीत व्यास ने एकता कपूर के धारावाहिक 'कसम से' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है। 'परमानेंट रूममेट्स' के दो सीजन यूट्यूब पर सफल होने के बाद सुमीत इन दोनों सीजनों के बीच की कहानी 'परमानेंट रूममेट्स 1.5' लेकर आ रहे हैं। 20 एपिसोड्स की ये सीरीज किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं बल्कि ऑडिबल सुनो पर ऑडियो फॉर्मेट में सुनने को मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sumit Vyas
अपने इस नए बदलाव के बारे में सुमीत ने बताया, 'कहानी सुनने का अपना अलग ही मजा है। इससे सुनने वाला खुद अपने दिमाग में तस्वीरें गढ़ने लगता है। हम पहले से ही परमानेंट रूममेट्स के दो सीजन बना चुके हैं, तो हम यही सोच रहे थे कि इसमें नया क्या कर सकते हैं? तब हमें ये विचार आया और हमने इसके लिए नए एपिसोड रिकॉर्ड किए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।