आंखों पर पट्टी बांध गुमशुदा बच्ची को खोजने निकलीं तापसी पन्नू; 'गांधारी' का ट्रेलर जारी, कब रिलीज होगी फिल्म?
Gandhari Trailer: तापसी पन्नू की आगामी फिल्म 'गांधारी' का ट्रेलर जारी हो गया है। वे इसमें मां की भूमिका में नजर आएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तापसी पन्नू अपनी फिल्म 'गांधारी' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो अगले महीने रिलीज को तैयार है। आज मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है, जो काफी इमोशनल कर देने वाला है। तापसी पन्नू एक मां की भूमिका में हैं, जो अपनी गुमशुदा बच्ची को खोजने निकली हैं। मगर, यह काम वे आंखों पर पट्टी बांधकर करती हैं।
बच्ची को खोजने निकलीं तापसी पन्नू
ट्रेलर की शुरुआत तापसी और एक बच्ची के साथ होती है। तापसी आंखों पर पट्टी बांधे छुपन-छिपाई खेल रही हैं। बैकग्राउंड में एक बेहद प्यारी इमोशनल कविता सुनाई देती है। अगले दृश्य में बिटिया मिष्टी के साथ तापसी ट्रेन से यात्रा करती हैं और इसी दौरान उनकी बच्ची का अपहरण हो जाता है।
काफी तलाश के बाद भी बच्ची का पता नहीं चलता। मगर, मां का दिल हार नहीं मानता। इस बार तापसी आंखों पर पट्टी बांध बच्ची को ढूंढने के मिशन पर निकलती हैं।
दरअसल, ट्रेलर में दिखाया गया है कि तापसी पर भी हमला होता है और उनकी आंखों की रोशनी चली जाती है। मगर, वे खास प्रशिक्षण लेती हैं और बच्ची की तलाश में निकलती हैं।
छाया कदम ने दिया तापसी को प्रशिक्षण
पता चलता है कि आसपास के इलाके में भी बच्चियां गुमशुदा हुई हैं। आगे छाया कदम की झलक है, जो तापसी को बाकायदा ट्रेनिंग देती हैं।
बैकग्राउंड से आवाज आती है, 'महाभारत में गांधारी ने अपने पति के लिए आंखों पर पट्टी बांधी थी। तू अपनी बच्ची के लिए बांधेगी'।
प्रशिक्षण के बाद तापसी जॉयपुरा के इलाके में बच्ची को तलाशने निकलती हैं। वहां बहरुपियों के एक इलाके का पता चलता है और जो हकीकत मालूम होती है, उसे देख किसी का भी कलेजा कांप जाएगा।
कब रिलीज होगी 'गांधारी'?
- बहरुपियों की जमीन पर श्रीकृष्ण ने फिर गांधारी का इम्तहान लिया। गांधारी खुद रणभूमि में उतरी।
- क्या गांधारी को अपनी मिष्टी मिल जाती है? इसका पता फिल्म देखकर पता चलेगा।
- फिल्म के डायलॉग काफी दमदार हैं।
- विषय अलग है, मगर बात धर्म की है, तो इस फिल्म की थीम को महाभारत से जोड़ा गया है।
- फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है।
- फिल्म में श्वक सिंह और स्वास्तिका मुखर्जी भी हैं। छाया कदम को एक बार फिर दमदार अंदाज में देखा जा रहा है।
- फिल्म 03 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।