फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   sara ali khan debut on ott platform with mission front liner at discovery plus

ओटीटी की जंग में डिस्कवरी प्लस ने भी उतारे अपने योद्धा, सारा अली खान का होने जा रहा ओटीटी डेब्यू

Wed, 04 Aug 2021 07:51 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 04 Aug 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan debut on ott platform with mission front liner at discovery plus
मिशन फ्रंटलाइन एंड स्टार वर्सेज फूड पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

ओटीटी पर छिड़ी सितारों की जंग में अब डिस्कवरी प्लस भी शामिल हो गया है। ओटीटी ने बुधवार को जो पत्ते खोले हैं, उनमें अनन्या पांडे, अनिल कपूर, नोरा फतेही और बादशाह जैसे तुरुप के पत्ते निकले हैं। डिस्कवरी प्लस का इरादा नॉन फिक्शन कैटेगरी में अपनी बरसों से चली आ रही बादशाहत को ओटीटी पर भी पसारने का दिख रहा है और इसी सिलसिले में इसने ‘स्टार वर्सेज फूड’ का सीज़न 2 लॉन्च करने का एलान किया है। इसके अलावा अगस्त में ही डिस्कवरी प्लस की एक और सफल फ्रेंचाइजी ‘मिशन फ्रंटलाइन’ में दर्शकों को अभिनेत्री सारा अली खान भी ओटीटी पर अपना डेब्यू करते दिखेंगी। यही नहीं, डिस्कवरी प्लस के लिए अमेरिका की रियलिटी टेलीविजन सीरीज 'से यस टू द ड्रेस' को भी भारतीय दर्शकों के लिए रूपांतरित किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन ऑडिशन पहले ही शुरू हो चुके हैं। और, इसके अलावा डिस्कवरी प्लस पर एक नई ओरीजनल सीरीज 'मनी माफिया' में भारत के सबसे बड़े घोटालों का खुलासा भी हो रहा है।

विज्ञापन


डिस्कवरी प्लस के लिए बने शो के अपने अनुभव के बारे में अभिनेता अनिल कपूर कहते हैं, "भोजन के प्रति मेरे प्रेम के बावजूद यह कोई रहस्य नहीं है कि मेरी विशेषज्ञता खाने में है, खाना पकाने में नहीं है। अपने घर और परिवार में पाक कला के उत्कृष्ट कलाकारों के कारण मुझे अपने लिए खाना बनाने के लिए कभी भी रसोई मैं नहीं जाना पड़ा। स्टार वर्सेज फूड सीजन 2 ने मुझे अपने प्रियजनों के लिए एक स्वादिष्ट भोजन पकाने की चुनौती के लिए खड़ा किया और मुझे कहना है कि, यह अभिनय से कहीं ज्यादा कठिन काम था। निस्संदेह, यह एक रोमांचक अनुभव रहा है और मैं अपनी इस उपलब्धि के साथ अपने परिवार को गौरवान्वित करने के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता।"

विज्ञापन

sara ali khan debut on ott platform with mission front liner at discovery plus
मनी माफिया, से यस टू द ड्रेस इंडिया - फोटो : अमर उजाला मुंबई

‘मनी माफिया’ शो के बारे में जानकारी ये मिली है कि इसमें डिस्कवरी प्लस की प्रोग्रामिंग टीम ये दिखाने जा रही कि 'माफिया' से अपने 'पैसे' को कैसे सुरक्षित रखा जाए। सफेदपोश अपराध की अंधेरी दुनिया में प्रवेश करने वाली यह सीरीज कई सीजन तक फैली है और यह घोटालों की जांच करेगी और साइबर धोखाधड़ी, पोंजी स्कीमों और स्टॉक मार्केट के हेरफेर जैसे अपराधों को उजागर करेगी।


वहीं, सारा अली खान ‘मिशन फ्रंटलाइन’ के तहत असम में वीरांगना फोर्स के साथ एक्शन में नजर आएंगी। दर्शक उन्हें राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध से निपटने के लिए भारत की पहली महिला कमांडो यूनिट, वीरांगना फोर्स के साथ कठिन शारीरिक प्रशिक्षण दिनचर्या का प्रदर्शन करते हुए पहली बार इस नए रूप में देखेंगे। इसके अलावा ‘स्टार वर्सेज फूड सीजन 2’ में मशहूर हस्तियों के साप्ताहिक एपिसोड होंगे। ये मशहूर हस्तियां मुंबई और दिल्ली के कुछ रेस्तरां में खाना पकाने दिखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed