बॉलीवुड में सच्ची घटनाओं पर आधारित ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं, जिसमें कई बड़े घोटाले और घटनाक्रम को दिखाए गए हैं। लेकिन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी ऐसी कई वेब सीरीज मौजूद हैं, जो कई पुरानी घटनाओं और घोटालों पर आधारित या उनसे प्रेरित होकर बनाई गई है। यदि आपकी सच्ची घटनाओं पर आधारित इस सीरीज को देखने के शौकीन हैं, तो विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद इन पांच सीरीज का आनंद उठा सकते हैं।
स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी
हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित वेब सीरीज स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी को रिलीज के साथ ही जबरदस्त सफलता मिली थी। आईएमडीबी रेटिंग 9.5 वाली इस सीरीज में अभिनेता प्रतीक गांधी बतौर मुख्य किरदार नजर आए हैं। सीरीज में एक आम गुजराती लड़के का शेयर मार्केट का शहंशाह बनने का असली सफर दिखाया गया है। इस वेब सीरीज को सोनी लिव पर देख सकते हैं।
2 of 5
जामताड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
‘जामताड़ा- सबका नंबर आएगा’
झारखंड के फिशिंग हब जामताड़ा पर बनी वेब सीरीज ‘जामताड़ा- सबका नंबर आएगा’ को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। साल 2020 में आई यह सीरीज साल 2014 से 2018 तक जामताड़ा में हुई धोखाधड़ी की सच्ची घटनाओं पर आधारित सीरीज है। इस सीरीज में अनजान लोगों को कॉल कर धोखे से अकाउंट डिटेल्स हासिल कर उनके अकाउंट से पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करने की घटना को दिखाया गया है।
3 of 5
दिल्ली क्राइम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिल्ली क्राइम
दिल्ली क्राइम दिल्ली के मशहूर निर्भया गैंगरेप पर बनी कहानी है। शेफाली शाह इसमें पुलिस अफसर के रोल में हैं। शेफाली ने इसमें बेहतरीन अभिनय किया है। उनके अलावा सीरीज में आदिल हुसैन, राजेश तैलंग और रसिका दुग्गल हैं। क्राइम पर बेस्ड ये सीरीज आपको झकझोर कर रख देगी। इस बेहतरीन सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
4 of 5
भौकाल 2 रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भौकाल
वेब सीरीज भौकाल ने रिलीज के बाद ही धूम मचा दी थी और इसका सीजन 2 भी आ चुका है। क्राइम और एक्शन थ्रिलर से भरपूर इस सीरीज में मोहित रैना एसपी सिकेरा के किरदार में हैं। इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। सीरीज की कहानी मुजफ्फरनगर में फैले अपराध और उस अपराध को खत्म करने वाले आईपीएस नवनीत सिकेरा पर आधारित है
5 of 5
मुंबई डायरीज 26/11
- फोटो : social media
मुंबई डायरीज- 26/11
अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध मुंबई डायरीज 26/11 एक मेडिकल ड्रामा सीरीज है। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित इस सीरीज में 26 नवंबर, 2008 की दुर्भाग्यपूर्ण रात के दौरान बॉम्बे जनरल अस्पताल के कर्मचारियों और उनके कष्टों का अनुसरण किया गया है। इसमें ताज महल पैलेस होटल में होने वाली घटनाओं को भी प्रदर्शित किया गया है।