कोरोना काल का मनोरंजन क्षेत्र पर गहरा असर पड़ा है। कोरोना की वजह से सिनेमाघरों में ताला लग गया था। हालांकि अब धीरे-धीरे सभी चीजें वापस से खुल रही हैं और थिएटर में भी कोरोना के प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए कई फिल्में रिलीज की गईं हैं। लेकिन दर्शक भी कोरोना की स्थिति को देखते हुए थिएटर जाने से घबरा रहे हैं। जिसकी वजह से अभी भी कई मेकर्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों और सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना ही बेहतर समझा।
Ott Release This Week: ‘मुंबई डायरीज 26/11 से लेकर इन टू द नाइट सीजन 2, ये हैं इस हफ्ते की ओटीटी पेशकश
मुंबई डायरीज 26/11
कोंकणा सेन और मोहित रैना स्टारर वेब सीरीज ‘मुंबई डायरीज 26/11 इस हफ्ते रिलीज होने वाली हैं। ये सीरीज मुंबई में हुए 26/ 11 हमले पर आधारित है। 9 सितम्बर को इस सीरीज का अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रसारण होगा। वेब सीरीज में पहली बार कोंकणा सेन शर्मा और मोहित रैना की जोड़ी नजर आएगी।
अनटोल्ड ब्रेकिंग पॉइंट
अनटोल्ड ब्रेकिंग पॉइंट टेनिस प्लेयर मार्डी फिश की जिंदगी पर आधारित कहानी है। साल 2012 में यूएस में हुए ओपन क्वार्टर फाइनल में लोगों को ये पता चला था कि उन्हें एंगजाइटी डिसऑर्डर है। टेनिस प्लेयर मार्डी फिश के मेंटल हेल्थ पर बनी ये सीरीज 7 सितम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
जे जे+ई
जे जे+ई सोशल मुद्दों पर बनी एक फिल्म हैं। मैट वॉल के नॉवेल पर आधारित इस फिल्म में स्टॉकहोम के दो ऐसे टीनएजर के बीच प्यार हो जाता है जो अलग-अलग आर्थिक-सामाजिक परिवेश से संबंध रखते हैं। ये फिल्म 8 सितम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
इन टू द नाइट सीजन 2
इन टू द नाइट सीजन 2 जेसेक दुकाज द्वारा 2015 की विज्ञान कथा उपन्यास ‘द ओल्ड एक्सोलोटल’ से प्रेरित है। साइंस फिक्शन नॉवेल पर बनी इस सीरीज का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 8 सितंबर को होगा।