{"_id":"613b7e928ebc3e24c85b5b1f","slug":"now-divya-agarwal-is-not-the-first-finalist-of-bogg-boss-ott","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT: पहली फाइनलिस्ट बनी थीं दिव्या अग्रवाल, इस वजह से पूरा गेम करना पड़ा रद्द","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Bigg Boss OTT: पहली फाइनलिस्ट बनी थीं दिव्या अग्रवाल, इस वजह से पूरा गेम करना पड़ा रद्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Fri, 10 Sep 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस ओटीटी के पहले विजेता का एलान कुछ ही दिनों में हो जाएगा। बिग बॉस शो में कंटेस्टेंट अपनी जीत के लिए जी जान लगाते नजर आ रहे हैं। शो के अंतिम समय में दोस्त भी दुश्मन बन रहे हैं। टिकट टू फिनाले के लिए नेहा और दिव्या के बीच मुकाबला शुरू हुआ था। जिसमें नेहा को हराकर टास्क में दिव्या पहली फाइनलिस्ट बन गई थी। लेकिन शो में ऐसा पड़ाव आता है जब पूरे गेम को ही रद्द करना पड़ गया और दिव्या जीती हुई बाजी को हार जाती हैं। चलिए जानते हैं शो में ऐसा क्या हुआ जो दिव्या से टिकट टू फिनाले छिन गया।
2 of 5
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : instagram
दरअसल, 'टिकट टू फिनाले' के लिए सबसे पहले नेहा और दिव्या के बीच फिनाले के लिए मुकाबला शुरू हुआ था। दोनों के बीच कड़ी टक्कर के बाद दिव्या टास्क को जीत जाती हैं और पहली फाइनलिस्ट बनती है। लेकिन दूसरे राउंड में प्रतीक और राकेश भिड़ते हैं। प्रतीक गेम के शुरू होने से पहले ही राकेश का जार गिरा देते हैं। जिसके बाद मूस ने संचालक के तौर पर प्रतीक को डिस्क्वालिफाई कर दिया था।
3 of 5
प्रतीक, जीशान
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक इस बात से इतना गुस्सा हो जाते हैं कि वह अपना माइक उतार देते हैं। इतना ही नहीं प्रतीक मूस से लड़ने भी लड़ते हैं। जिसके बाद बिग बॉस उन्हें डांटते हैं। जिसके बाद बिग बॉस सभी को गार्डन एरिया बुलाते हैं मगर प्रतीक नहीं जाते हैं, वो कहते हैं बिग बॉस मुझसे बात करें या मुझे घर से बाहर कर दें। बिग बॉस इस बात से गुस्सा हो जाते हैं और टास्क को रद्द कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीक सहजपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक की वजह से फिनाले में पहुंच चुकी दिव्या भी अब फिनाले में नहीं हैं क्योंकि बिग बॉस ने ये टास्क ही रद्द कर दिया। जिसके बाद दिव्या और प्रतीक में बेहद लड़ाई होती है।
विज्ञापन
5 of 5
राकेश बापत
- फोटो : Instagram
यहां तक की राकेश भी प्रतीक के लिए कहते भी मिले कि एक बार इसे जरुर मारुंगा चाहे घर के बाहर मारना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।