फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   lock upp saisha shinde to reenter in show lock upp and apologising to kangana ranaut says you are the owner of jail

Lock Upp: शो में वापसी करते ही सायशा शिंदे ने मांगी कंगना से माफी, बोलीं-'मैं कैदी हूं आप शो की ओनर हैं'

Mon, 04 Apr 2022 01:27 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 04 Apr 2022 01:27 PM IST
सार

सायशा शिंदे की कंगना के साथ तीखी बहस देखने को मिली थी, जिसके बाद उन्हें जेल से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था, लेकिन अब उनकी शो में एंट्री हो चुकी है और अब आने वाले एपिसोड में दर्शकों को एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
lock upp saisha shinde to reenter in show lock upp and apologising to kangana ranaut says you are the owner of jail
कंगना रणौत, सायशा शिंदे - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का रियलिटी शो लॉकअप शुरुआत से ही काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कैदी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर जमकर ड्रामा करते दिखाई देते हैं तो वहीं कंटेस्टेंट्स द्वारा किए जाने वाले खुलासे भी इस शो को एंटरटेनिंग बनाए हुए हैं। फिलहाल कंगना के इस शो से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। हाल ही में शो की मजबूत प्रतिभागी फैशन डिजाइनर सायशा शिंदे की कंगना के साथ तीखी बहस देखने को मिली थी, जिसके बाद उन्हें जेल से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था लेकिन अब उनकी शो में एंट्री हो चुकी है और इसी क्रम में अब आने वाले एपिसोड में दर्शकों को एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेगा। जहां सायशा एक लंबा नोट पढ़कर कंगना रणौत से माफी मांगती दिखाई देंगी।

विज्ञापन

अपनी मां और सिस्टर का भी किया जिक्र-
सायशा नोट पढ़ते हुए कहती हैं कि "मेरे बाहर जाने के बाद हैशटैग ब्रेक बैंग सायशा की बहुत ट्रेंडिंग हुई मैं बाहर जाने के बाद मैं अपनी मां और मेरी चार बिल्लियों की दुनिया में खो गई। मेरी मां की राजनीतिक विचारधाराएं और धार्मिक विचारधाराएं मेरे बिल्कुल विपरीत हैं। मेरी बहन जो चार साल पहले गुजर चुकी है, मेरे जीवन के बारे में एक बिल्कुल अलग दृष्टिकोण और राय रखती थी, लेकिन क्या मैंने उनका अनादर किया...नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना ने एक्सेप्ट की माफी-
सायशा आगे बात करते हुए कहती हैं कि मेरी मां, बहन और कंगना का नजरिया अलग हो सकता है। मेरा कंगना का अनादर करना...स्वीकार्य नहीं था, क्योंकि कंगना इस जेल की ओनर हैं और मैं कैदी हूं। कैदी तो हजार आ जाएंगे लेकिन इस जेल का मालिक नहीं बदल सकता। इसके आगे भी सायशा कंगना के लिए काफी कुछ कहती हैं और लास्ट में वह कंगना ये कहते हुए माफी मांगती है कि प्लीज मुझे हर दिन और जजमेंट डे पर आपको हंसाने दें। इसके बाद कंगना भी मुस्कुराते हुए उनकी माफी एक्सेप्ट कर लेती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)


सोशल मीडिया के जरिए भी मांगी थी माफी-
फिलहाल लॉक अप में कंगना की वापसी से एक बार फिर से शो में काफी दिलचस्प मोड़ देखने को मिल सकते हैं। सायशा की एंट्री से दर्शक भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि शो से बाहर होने के बाद भी एक पोस्ट के जरिए सायशा ने अपने व्यवहार के लिए कंगना रणौत से माफी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed