फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   dupahiya season2 trailer released featuring Dinesh Lal Yadav nirahua and sparsh shrivastav with renuka shahane

दुपहिया 2 ट्रेलर: धड़कपुर में होगा धमाल, मेकर्स ने जारी किया ट्रेलर; कौन सा भोजपुरी स्टार लूटेगा मेहफिल?

Mon, 21 Sep 2026 01:22 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Sep 2026 01:22 PM IST
सार

Dopahiya Season 2 Trailer:  ‘दोपहिया सीजन 2’ की पहली झलक मेकर्स ने फैंस को दिखा दी है। इस बार सीरीज में नए चेहरों के साथ नया धमाल देखने को मिल सकता है। जानें कैसा है ‘दोपहिया सीजन 2’ का ट्रेलर?

विज्ञापन
dupahiya season2 trailer released featuring Dinesh Lal Yadav nirahua and sparsh shrivastav with renuka shahane
'दुपहिया सीजन 2' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 वेब सीरीज ‘दुपहिया सीजन 2’ का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। ‘धड़कपुर’ गांव की आम सी परेशानियों को ट्रेलर में दिखाया गया है। ट्रेलर में दिग्गज और नई कास्ट साथ में अभिनय करती नजर आएगी। जानें क्या बताता है ट्रेलर? 

विज्ञापन
 

क्या खास है ‘दुपहिया सीजन 2’  के ट्रेलर में? 
‘दुपहिया सीजन 2’ का ट्रेलर आपको मनोरंजन के साथ कई समाजिक मुश्किलों का सामना कराता है। यह ट्रेलर अंजान मोड़ों और उथल-पुथल से भरी कहानी की एक झलक पेश करता है, जो इस बार भी यहां के लोगों का पीछा छोड़ने वाली नहीं हैं। पिछले सीजन की तरह इस बार फिर बनवारी का परिवार किसी बड़ी मुसीबत में फंसने वाला है।

विज्ञापन

dupahiya season2 trailer released featuring Dinesh Lal Yadav nirahua and sparsh shrivastav with renuka shahane
दुपहिया सीजन 2 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्या होगी ‘दुपहिया सीजन 2’ की कहानी? 
‘दुपहिया सीजन 2’ की कहानी में  ‘धड़कपुर’ गांव में बनवारी के बंजर जमीन में टॉवर लगना है। इसके लिए बनवारी हर तरह के पैंतरे इस्तेमाल करता है। मगर जब लग जाता है तो पूरे गांव में अफवाहों, अंधविश्वास और हंगामा शुरू हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ  रोशिनी अमावस के साथ मिलकर अपनी एसएससी परीक्षा की सफल होने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन

dupahiya season2 trailer released featuring Dinesh Lal Yadav nirahua and sparsh shrivastav with renuka shahane
दुपहिया सीजन 2 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘दुपहिया सीजन 2’ की कास्ट 
वेबसीरीज ‘दुपहिया सीजन 2’ में इसमें गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा अहम किरदारों में नजर आएंगे। मुख्य रूप से स्पर्श श्रीवास्तव और रेणुका शहाणे को अलग तरह के किरदारों मे देखना इस ट्रेलर को फैंस के ज्यादा मनोरंजक बना रहा है। वहीं भोजपुरी स्टार निरहुआ ने सीरीज की कास्ट में शामिल होकर इसे डबल तड़का लगा दिया है।

विज्ञापन

dupahiya season2 trailer released featuring Dinesh Lal Yadav nirahua and sparsh shrivastav with renuka shahane
दुपहिया सीजन 2 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

कौन हैं ‘दुपहिया सीजन 2’ के निर्माता-निर्देशक
‘दुपहिया सीजन 2’ का निर्देशन सोनम नायर ने किया है। वहीं सीरीज का निर्माण और प्रस्तुति सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी के बैनर तले हुआ है। इस सीरीज लेखन अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने किया है।
 

dupahiya season2 trailer released featuring Dinesh Lal Yadav nirahua and sparsh shrivastav with renuka shahane
'दुपहिया सीजन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगा 'दुपहिया सीजन 2'? 
'दुपहिया सीजन 2' की ओटीटी रिलीज पर रिलीज किया जाएगा। यह वेबसीरीज 1 अक्टूबर 2026 को इस सीरीज का नया सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed