बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहे हैं। अभिनेता की वेब सीरीज 'आश्रम' का तीसरा पार्ट 3 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर आ रहा है। इस सीरीज में बॉबी देओल ने काशीपुर वाले बाबा निराला का किरदार निभाया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। फैंस उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और अब सोशल मीडिया पर बॉबी देओल के साथ-साथ उनके बेटे आर्यमन देओल की भी चर्चा हो रही है। आर्यमन की एक तस्वीर फैंस के बीच वायरल रही है।
2 of 4
Bobby Deol-Aryaman Deol
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सोशल मीडिया पर बॉबी देओल के बेटे आर्यमन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आर्यमन अपने पापा बॉबी देओल के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बॉबी ने अपने बेटे आर्यमन के कंधे पर एक हाथ रखा हुआ है और दूसरे हाथ से वह सेल्फी ले रहे हैं। इस तस्वीर में आर्यमन की पर्सनैलिटी किसी माचो मैन से कम नहीं लग रही है।
3 of 4
आश्रम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
ये तस्वीर आर्यमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साल 2019 में शेयर की थी, जिस पर फैंस कमेंट कर दोनों की तारीफ करते रहते हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में आर्यमन ने आंखों पर चश्मा पहने स्माइली का इमोटिकॉन लगाया था। वहीं, एक फैन ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या बात है, बेटा पिता से भी लंबा हो गया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बॉबी देओल का इतना बड़ा और हैंडसम बेटा है, यकीन नहीं हो रहा है।'
4 of 4
आश्रम 3 में ईशा गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' की बात करें तो अभिनेता की इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं, जिसमें बॉबी देओल ने अपनी एक्टिंग से धमाल मचा दिया। बॉबी देओल के साथ इस सीरीज में अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, चंदन रॉय सान्याल, तुषार पांडे, अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन, विक्रम कोछर, त्रिधा चौधरी, राजीव सिद्धार्थ, सचिन श्रॉफ जैसे कलाकर नजर आए थे। वहीं, सीजन 3 में ईशा गुप्ता की एंट्री हो रही हैं, जो अपनी बोल्डनेस से हर किसी को हैरान कर देंगी।