विनोद राठौड़ संगीत की दुनिया में उन चुनिंदा गायकों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी सुरों की जादूगरी और रूमानी आवाज से एक पीढ़ी को प्रभावित किया। गायक आज भी शाहरुख खान की 'बाजीगर' से लेकर संजय दत्त की 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' तक में गाए गए गानों से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। कुमार सानू और उदित नारायण जैसे दिग्गज गायकों के दौर में विनोद राठौड़ ने एक अलग मिशाल पेश की। सिंगर विनोद के संघर्षों ने उन्हें सुरों की बुलंदी तक पहुंचाया। आज 13 सितंबर को गायक अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अहम मौके पर हम जानेंगे विनोद राठौड़ के जीवन के उस सफर के बारे में, जिन्होंने उन्हें पहचान दिलाई।
Vinod Rathod: अमरीश पुरी तक ने लगाए इनके गानों पर ठुमके, 90 के दशक में बने शाहरुख; गोविंदा और ऋषि कपूर की आवाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sat, 13 Sep 2025 08:19 AM IST
सार
Vinod Rathod Birthday: 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं', 'ऐसी दीवानगी' जैसे कई गानों से मशहूर गायक विनोद राठौड़ आज शनिवार के दिन अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर जानिए उनके जीवन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन