विक्रांत मैसी और राशि खन्ना अभिनीत 'द साबरमती रिपोर्ट' बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्ष कर रही है। हालांकि, फिल्म को कई राजनेताओं से काफी तारीफ मिली है, लेकिन फिर भी उसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सकारात्मक रूप से नहीं दिख रहा है। फिल्म की रिलीज को अब 5 दिन हो चुके हैं। पहले दिन से ही फिल्म का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 1 करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की थी। इसके बाद से ही लगातार फिल्म की चाल धीमी ही रही है।
2 of 5
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
पांच दिन में 8 करोड़ की हुई कमाई
बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत के बाद दूसरे दिन विक्रांत की फिल्म ने 2.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस से 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांचवे दिन फिल्म ने 1.3 करोड़ रुपये बटोरे। इस तरह फिल्म ने पांच दिनों में कुल 8 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा का कारोबार किया है।
3 of 5
'द साबरमती रिपोर्ट' ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छठे दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
आज द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस पर छठा दिन है। फिल्म की कमाई में कोई सुधार आता हुआ नजर नहीं आ रहा है। फिल्म ने अब तक 1 करोड़ 12 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह से फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 9.92 करोड़ रुपये पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। ऐसे में फिल्म का ये कलेक्शन कहीं से भी बेहतर नहीं कहा जा सकता।
Maharashtra Election 2024: शाहरुख खान ने टाइट सिक्योरिटी के बीच डाला वोट
4 of 5
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
वीकेंड का भी नहीं मिला लाभ
सामान्य तौर पर फिल्मों को वीकेंड पर अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए देखा जाता है। हालांकि, फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' पर इसका भी कुछ खास असर नहीं पड़ा। किसी भी फिल्म के लिए पहला वीकेंड काफी ज्यादा अहम होता है, लेकिन इस फिल्म को वीकेंड का कोई लाभ नहीं मिला। अब इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कोई अप्रत्याशित सुधार की संभावना काफी कम हो गई है।
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 20: भूल भुलैया 3 का बाल भी बांका न कर सकीं कंगुवा-मटका, जानें आज की कमाई
5 of 5
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
पत्रकार की भूमिका में नजर आए विक्रांत
विक्रांत मैसी फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण एकता कपूर की कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स के द्वारा किया गया है।
Maharashtra Election 2024: सलमान खान ने कड़ी सुरक्षा के बीच किया मतदान, परिवार संग वोट डालने पहुंचे शाहरुख खान