महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीटों वोटिंग जारी है। बुधवार को सुबह 7 बजे से शुरू हुई वाेटिंग में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। राजकुमार राव और अक्षय कुमार जैसे कलाकारों ने सुबह ही मतदान केंद्र पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। वहीं सलमान खान और शाहरुख खान ने देर शाम मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट दिया। जहां सलमान हैवी सिक्योरिटी के बीच मतदान केंद्र पहुंचे। वहीं शाहरुख इस माैके पर पूरे परिवार के साथ नजर आए। जानिए बुधवार को मुंबई में कौन से सेलेब्स मतदान करने पहुंचे।
Maharashtra Election 2024: सलमान खान ने कड़ी सुरक्षा के बीच किया मतदान, परिवार संग वोट डालने पहुंचे शाहरुख खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Wed, 20 Nov 2024 07:44 PM IST
सार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही अक्षय कुमार, राजकुमार राव और कार्तिक आर्यन समेत कई हस्तियां वोट डालने पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन