फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Varma and Tamannaah Bhatia spotted together in party hosted by Manish Malhotra amid wedding rumours

Vijay Varma-Tamannaah: पार्टी में लेडी लव का पर्स लटकाए दिखे विजय, यूजर्स बोले-तमन्ना का रंग चढ़ने लगा

Sat, 28 Dec 2024 09:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Dec 2024 09:21 AM IST
सार

Vijay Varma and Tamannaah Bhatia: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा अपने अफेयर को लेकर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों को मनीष मल्होत्रा की पार्टी में साथ देखा गया।

विज्ञापन
Vijay Varma and Tamannaah Bhatia spotted together in party hosted by Manish Malhotra amid wedding rumours
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर इन्हें साथ देखा जाता है। हाल ही में कपल गोवा में छुट्टियां मनाने साथ गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच हाल ही में एक बार फिर इन्हें साथ देखा गया। मनीष मल्होत्रा की पार्टी में कपल हाथों में हाथ डाले साथ पहुंचा। इस दौरान विजय वर्मा के अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

विजय वर्मा की इस अदा ने जीता दिल
विजय वर्मा अपनी लेडी लव पर सार्वजनिक रूप से प्यार जताने में कतई पीछे नहीं रहते। हाल ही में जब मनीष मल्होत्रा ने पार्टी का आयोजन किया तो विजय और तमन्ना ने एक साथ शानदार अंदाज में एंट्री की। इस दौरान विजय की एक बात ने सबका ध्यान खींचा। तमन्ना का पर्स उन्होंने अपने कंधे पर टांग लिया, जिससे वे पैपराजी को पोज देते वक्त सहज रह सकें। इसका वीडियो विरल भियानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने पूछा- शादी कब कर रहे हो?
कपल के फैंस को दोनों का यह अंदाज खूब पसंद आया। खासकर विजय की जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, 'तमन्ना का रंग चढ़ने लगा है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हो। आपने जिस अंदाज में तमन्ना का बैग कैरी किया है, वह तो लाजवाब है'। एक यूजर ने लिखा, 'विजय ने दिल जीत लिया'। वहीं कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं कि शादी कब कर रहे हो?

ये खबर भी पढ़ें:
Anupam Kher: 'मेरे पास अब भी तस्वीरें और वीडियो हैं', सोशल मीडिया पर किस बात पर हंसल से भिड़े अनुपम खेर?

विज्ञापन

 'ओडेला 2' में नजर आएंगी तमन्ना
विजय वर्मा की शादी की खबरों को लेकर चर्चा है कि अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, कपल की तरफ से इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। तमन्ना भाटिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल स्त्री 2 में उन्होंने आज की रात गाने पर आइटम नंबर कर खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद वे सिकंदर का मुकद्दर में नजर आईं। उनकी आगामी फिल्म  'ओडेला 2' है। वहीं, विजय वर्मा को मुर्डर मुबारक में देखा गया। 

ये खबर भी पढ़ें:
Movies on Games: दुनियाभर में छा रही वीडियो गेम्स के लिए दीवानगी, 30 फिल्में और शोज पर तेजी से चल रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed