फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   A Minecraft Movie to Release on 2025 30 Films and Series Being Made Based on Video Games in Hollywood

Movies on Games: दुनियाभर में छा रही वीडियो गेम्स के लिए दीवानगी, 30 फिल्में और शोज पर तेजी से चल रहा काम

Sat, 28 Dec 2024 09:13 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 28 Dec 2024 09:13 AM IST
सार

Movies on Games: वीडियो गेम्स की दीवानगी दुनियाभर में बढ़ रही है। अब इन पर आधारित 30 फिल्में और टीवी शोज पर काम तेज़ी से चल रहा है। लोकप्रिय वीडियो गेम्स जैसे माइनक्राफ्ट, मोर्टल कॉम्बैट 2, और फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज 2 को बड़े पर्दे पर लाने के लिए फिल्में बनाई जा रही हैं।
 

विज्ञापन
A Minecraft Movie to Release on 2025 30 Films and Series Being Made Based on Video Games in Hollywood
माइनक्राफ्ट - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

वीडियो गेम्स आजकल सिर्फ एक मनोरंजन का साधन नहीं रहे, बल्कि एक बड़े कारोबार के रूप में उभर कर सामने आए हैं। इनकी लोकप्रियता दुनियाभर में काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। यही वजह है कि अब इन पर आधारित फिल्में और टीवी शोज भी बड़े पैमाने पर बनने लगे हैं। हॉलीवुड में इस समय वीडियो गेम्स पर आधारित कई फिल्में बन रही हैं। यह मनोरंजन की दुनिया में एक बड़ा और नया ट्रेंड बनता जा रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Anupam Kher: 'मेरे पास अब भी तस्वीरें और वीडियो हैं', सोशल मीडिया पर किस बात पर हंसल से भिड़े अनुपम खेर?

विज्ञापन

30 फिल्मों और शोज पर चल रहा काम

स्वीडिश डेवलपर मार्कस परसॉन की ओर से बनाया गया 'माइनक्राफ्ट' वीडियो गेम अब तक का सबसे सफल वीडियो गेम है। इसकी 30 करोड़ से ज्यादा की बिक्री हो चुकी है। इस गेम पर एक फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है। 'माइनक्राफ्ट' के अलावा 'मोर्टल कॉम्बैट 2' और 'फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज 2' जैसे पॉपुलर वीडियो गेम्स पर भी फिल्में बन रही हैं। इनके पहले भाग दर्शकों के बीच पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं। इन फिल्मों के अलावा, वीडियो गेम्स पर आधारित कुल 30 फिल्म और टीवी शो पर काम चल रहा है। यह आंकड़ा बताता है कि वीडियो गेम की कहानियां अब पर्दे पर भी अपनी जगह बनाती जा रही हैं।
यह भी पढ़ें-  Pushpa 2: 'एक शख्स के अहंकार से पूरी इंडस्ट्री शर्मसार...', अल्लू अर्जुन पर फूटा इस तेलुगु फिल्ममेकर का गुस्सा

दुनियाभर में बढ़ रही गेम्स की लोकप्रियता

वीडियो गेम्स की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 'गेम अवार्ड्स' 2023 शो को करीब 11 करोड़ 80 लाख व्यूज मिले, जो कि हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित 'ऑस्कर अवार्ड्स' से लगभग छह गुना ज्यादा है। यह आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि वीडियो गेम्स का दर्शकों पर गहरा असर पड़ चुका है।

विज्ञापन

भविष्य में और नए प्रोजेक्ट भी हो सकते हैं शुरू

इस बढ़ती लोकप्रियता के कारण अब वीडियो गेम्स पर आधारित फिल्में और शो बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इस ट्रेंड को और बढ़ावा देने के लिए कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और स्टूडियोज भी इन परियोजनाओं में निवेश कर रहे हैं। आने वाले वर्षों में वीडियो गेम्स पर आधारित फिल्मों का यह सिलसिला और भी तेज हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed