रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' आखिरकार गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वेट्टैयन अब सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखाने के लिए आगे बढ़ चुकी है। वहीं, अब फिल्म के ओटीटी पार्टनर का भी खुलासा हो चुका है। फिल्म सिनेमाघरों में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। हालांकि, ओटीटी रिलीज की तारीख की घोषणा अभी बाकी है।
2 of 5
वेट्टैयन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमेजन प्राइम वीडियो ने पर्याप्त राशि का भुगतान कर आखिरकार फिल्म के ओटीटी अधिकारी हासिल कर लिए हैं। सिनेमाघरों के बाद दर्शक इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करेंगे। वहीं, उम्मीद है कि जल्द ही ओटीटी रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठेगा। फिल्म के पोस्ट-थियेट्रिकल स्ट्रीमिंग अधिकार प्राइम वीडियो को मिल गए हैं। थिएट्रिकल अधिकार पूरे होने के बाद यह फिल्म प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। हालांकि, निर्माताओं द्वारा कुछ हफ्तों या एक महीने के बाद ओटीटी रिलीज की सटीक तारीख बताई जाएगी।
3 of 5
'वेट्टैयन'
- फोटो : इंस्टाग्राम
रजनीकांत के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, किशोर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, जीएम सुंदर, अबिरामी, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म न्यायेतर हत्याओं की अवधारणा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें रजनीकांत एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं।
4 of 5
वेट्टैयन
- फोटो : एक्स: @LycaProductions
वेट्टैयन को टीजे ज्ञानवेल ने लिखा और निर्देशित किया है। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। गाने मनासिलायो और हंटर वंतार चार्टबस्टर बन गए हैं। लाइका प्रोडक्शंस ने फिल्म का निर्माण किया है। कैमरा एसआर कथिर ने संभाला है। आईएससी बी किरुथिका ने पटकथा लिखी है। तकनीकी दल के अन्य सदस्यों में प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में के कादिर, स्टंट संभालने वाले अनबरीव, संपादक फिलोमिन राज और कला निर्देशक शक्ति वेंकटराज एम शामिल हैं।
5 of 5
वेट्टैयन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बीच 'वेट्टैयन' के बाद रजनीकांत फिल्म निर्माता लोकेश कनगराज के साथ 'कुली' फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है और इसमें उपेंद्र, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, सत्यराज, नागार्जुन अक्किनेनी और अन्य भी हैं।