साउथ अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरतकुमार चर्चा में हैं। चर्चा की वजह है उनकी शादी। मार्च में सगाई करने के बाद अब अगले महीने जुलाई में वरलक्ष्मी शादी रचाने जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने निमंत्रण पत्र बांटने शुरू कर दिए हैं। आज शनिवार को वरलक्ष्मी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शादी का कार्ड देकर समारोह में आमंत्रित किया है। साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकीं वरलक्ष्मी ने इस साल की चर्चित फिल्म 'हनुमान' में भी अहम रोल अदा किया है।
Varalaxmi Sarathkumar: कौन हैं वरलक्ष्मी सरतकुमार? तेजा सज्जा की 'हनुमान' फिल्म में निभा चुकी हैं यह अहम रोल
5 मार्च 1985 को कर्नाटक में अभिनेता से नेता बने आर शरतकुमार के घर जन्मीं वरलक्ष्मी भी पिता की तरह अभिनय की दुनिया में नाम कमा रही हैं। वे तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों कई शानदार किरदार अदा कर चुकी हैं। उन्होंने 2012 में तमिल फिल्म 'पोडा पोडी' से करियर की शुरुआत की थी।
वरलक्ष्मी ने चेन्नई के हिंदुस्तान आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज से माइक्रोबायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद एडिनबर्ग विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर्स हैं। अभिनय की दुनिया में उतरने से पहले उन्होंने मुंबई में अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में अभिनय के गुर सीखे।
Directors: इन निर्देशकों ने जीते सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार, एक डायरेक्टर ने जीते सबसे अधिक छह अवॉर्ड
इस साल जनवरी में रिलीज हुई तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' में वरलक्ष्मी सरतकुमार ने हनुमंतु की बहन अंजम्मा खी भूमिका अदा की। फिल्म में हनुमंतु का रोल अभिनेता तेजा सज्जा ने अदा किया है। यह फिल्म साउथ के साथ-साथ हिंदी पट्टी में भी खूब पसंद की गई। फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है, जो अब इसका अगला भाग लेकर आने वाले हैं।
Double Ismart: 'डबल इस्मार्ट' के पहले गाने 'स्टेपामार' का टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगा पूरा गाना
वरलक्ष्मी अब वैवाहिक जीवन में कदम रखने जा रही हैं। उन्होंने इसी साल मार्च में बॉयफ्रेंड निकोलाई सचदेव से सगाई की। कहा जा रहा है कि दो जुलाई को उनकी शादी है। वरलक्ष्मी ने आज पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें शादी का निमंत्रण दिया है। इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी कार्ड दिया है। अभिनेत्री ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर खुशी जताई है।
Women Centric Films: इन फिल्मों में दिखा महिलाओं का जलवा, महिला पात्रों ने निभाए मुख्य किरदार