'मिर्जापुर' की तीसरा सीजन जल्दी ही रिलीज होने वाला है। इस सीरीज के पहले दो सीजन काफी सफल साबित हुए हैं, जिसके बाद अब दर्शकों को तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। हाल में ही तीसरे सीजन का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसके बाद दर्शकों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। इस सीरीज की सफलता में कलाकारों के अभिनय के साथ-साथ उनके डायलॉग्स का भी बड़ा हाथ है। मिर्जापुर के अब तक के दोनों सीजन में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और विजय वर्मा आदि कलाकारों के कुछ ऐसे डायलॉग्स थे, जो दर्शकों के दिलों-दिमाग में बस गए।
The Buckingham Murders: करीना की 'द बकिंघम मर्डर्स' को मिली रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
2 of 6
मिर्जापुर
- फोटो : मिर्जापुर इंस्टाग्राम
'मिर्जापुर' की लोकप्रियता और इसकी सफलता के पीछे बेहतरीन अदाकारी के साथ डायलॉग्स का भी बड़ा योगदान है। शो के कई डायलॉग्स तो इतने मशहूर हुए कि इन सितारों के साथ जुड़ कर रह गए और उनसे अक्सर उन डायलॉग्स को दोहराने की मांग की जाने लगी। मशहूर अभिनेता अली फजल ने शो में अदाकारी तो बेहतरीन की ही है, इसके ऊपर उनके द्वारा बोले गए डायलॉग्स ने चार चांद और लगा दिया।
बिग बॉस से छुट्टी होते ही पायल का छलका दर्द, घरवालों पर लगाया ये आरोप
3 of 6
अली फजल
- फोटो : मिर्जापुर इंस्टाग्राम
अली फजल ने सीरीज के दोनों सीजन में कई शानदार डायलॉग्स बोले हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आए हैं। इनमें से एक डायलॉग था, 'शुरू मजबूरी में किए थे, अब मजा आ रहा है', दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। कई बार लोग किसी काम को अनमने ढंग से शुरू करते हैं, लेकिन बाद में उन्हें वह काम अच्छा लगने लगता है। इस वजह से यह डायलॉग काफी ज्यादा वायरल हुआ था।
Movies Based on Education System: शिक्षा व्यवस्था पर बनीं फिल्में, असमानता और भेदभाव जैसे मुद्दों पर की चोट
4 of 6
अली फजल
- फोटो : मिर्जापुर इंस्टाग्राम
इसके अलावा उनका एक और डायलॉग काफी मशहूर हुआ था, जिसमें वो कहते हैं, 'अब चाहे सांप आके घर में दोस्ती करले, रहता तो जहरीला ही है ना। अक्सर इंसान ये जानते हुए भी कि सामने वाला इंसान उसका भला नहीं चाहता, फिर भी उसे दूसरा मौका देता है और उसे धोखा खाना पड़ता है। इस परिस्थिती पर यह डायलॉग काफी सटीक बैठता है।
Samantha: सामंथा ने की अच्छे भोजन पर बात, यूजर बोला- ऐसे ब्रांड के विज्ञापन किए, जो स्वास्थ्य के लिए सही नहीं
5 of 6
अली फजल
- फोटो : मिर्जापुर इंस्टाग्राम
'आप हमको घर की ओनरशिप समझा रहे हैं, हमें तो पूरा शहर लेना है',अली फजल का यह डायलॉग भी काफी ज्यादा वायरल हुआ था। इस डायलॉग में मिर्जापुर की गद्दी लेने का उनका अरमान साफ झलक रहा था। अली फजल का इस सीरीज से एक और मशहूर डायलॉग है, 'ये जो वनमानुष जैसा शरीर बना रहे हैं ना, ये एकदम मैच करता है।'
Vijay Varma: 'मिर्जापुर' में बोल्ड दृश्यों पर विजय ने दी सफाई, कहा- कोरियोग्राफी के हिसाब से करते हैं ऐसे सीन