फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movies Based on Education System Chalk n Duster Stanley Ka Dabba Hindi Medium Hichki

Movies Based on Education System: शिक्षा व्यवस्था पर बनीं फिल्में, असमानता और भेदभाव जैसे मुद्दों पर की चोट

Mon, 01 Jul 2024 03:35 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 03:35 PM IST
सार

'चॉक एन डस्टर', 'हिचकी', 'स्टेनली का डब्बा' और 'हिंदी मीडियम' ऐसी फिल्में हैं, जिनमें शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अहम मुद्दों पर बात की गई है। इनमें भेदभाव, असमानता, स्कूल में समावेशिता की जरुरत और शिक्षण में आने वाली चुनौतियों को दिखाया गया हैं।

विज्ञापन
Movies Based on Education System Chalk n Duster Stanley Ka Dabba Hindi Medium Hichki
हिंदी फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमा जगत में शिक्षा व्यवस्था पर बहुत कम फिल्में बनती हैं। अधिकतर फिल्मों में स्कूल का दृश्य तभी देखने को मिलता है, जब दर्शकों को मुख्य किरदार के बचपन की कहानी की थोड़ी-बहुत झलक दिखानी होती है। इस विषय के सूखे के बावजूद कुछ फिल्में ऐसी आ चुकी हैं, जिनमें अलग-अलग ढंग से अहम मुद्दों को दिखाने की कोशिश की गई है। आइए जानते हैं, ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में।

विज्ञापन

Movies Based on Education System Chalk n Duster Stanley Ka Dabba Hindi Medium Hichki
फिल्म 'स्टेनली का डब्बा' - फोटो : यूट्यूब @FoxRecaps

स्टेनली का डब्बा

'स्टेनली का डब्बा' साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है। फिल्म की कहानी एक स्कूल के लड़के के इर्द गिर्द चलती है, जो लंच बॉक्स लेकर नहीं जाता है। फिल्म स्कूल के बच्चों के साथ सामाजिक और आर्थिक स्तर पर हो रहे भेदभाव पर रोशनी डालती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Movies Based on Education System Chalk n Duster Stanley Ka Dabba Hindi Medium Hichki
फिल्म 'हिचकी' - फोटो : यूट्यूब @YRF

हिचकी

'हिचकी' फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी देखने को मिलती है, जो टॉरेट सिंड्रोम से जूझ रही होती है और एक शिक्षक बनना चाहती है। 'हिचकी' फिल्म पढ़ाने में आने वाली चुनौतियों और शिक्षा व्यवस्था में समावेशिता पर बात करती है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है। फिल्म में रानी मुखर्जी ने मुख्य किरदार अदा किया है।

विज्ञापन

Movies Based on Education System Chalk n Duster Stanley Ka Dabba Hindi Medium Hichki
फिल्म 'चॉक एन डस्टर' - फोटो : यूट्यूब @WamindiaMovies

चॉक एन डस्टर

'चॉक एन डस्टर' को साल 2016 में रिलीज किया गया था। इसमें भारतीय शिक्षा व्यवस्था में काम करने वाले शिक्षक के संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म शिक्षा के व्यवसायीकरण और शिक्षकों पर पड़ने वाले दबाव पर भी बात करती है। इसका निर्देशन जयंत गिलातर ने किया है। फिल्म में जूही चावला ने मुख्य भूमिका अदा की थी।

Movies Based on Education System Chalk n Duster Stanley Ka Dabba Hindi Medium Hichki
फिल्म 'हिंदी मीडियम' - फोटो : यूट्यूब @T-Series

हिंदी मीडियम

दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' में एक ऐसे पति-पत्नी की कहानी दिखाई गई है, जो मध्यम वर्ग से आते हैं और अपनी बेटी का दाखिला अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में कराना चाहते हैं। यह फिल्म समाज का अंग्रेजी मीडियम स्कूलों के प्रति आकर्षण और भारतीय शिक्षा व्यवस्था में असमानता के मुद्दे पर बात करती है। इसका निर्देशन साकेत चौधरी ने किया है। फिल्म में इरफान खान के साथ-साथ सबा कमर, दीपक डोबरियाल और नेहा धूपिया समेत कई कलाकारों ने काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed