Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
the sabarmati report song Tere Mere Darmiyan released vikrant massey Barkha Singh Raashii Khanna Riddhi Dogra
{"_id":"67349eba6b1ba29d440805f0","slug":"the-sabarmati-report-song-tere-mere-darmiyan-released-vikrant-massey-barkha-singh-raashii-khanna-riddhi-dogra-2024-11-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Sabarmati Report: 'द साबरमती रिपोर्ट' का गाना 'तेरे मेरे दरमियान जारी, रिश्तों में उलझे विक्रांत मैसी-बरखा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
The Sabarmati Report: 'द साबरमती रिपोर्ट' का गाना 'तेरे मेरे दरमियान जारी, रिश्तों में उलझे विक्रांत मैसी-बरखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Wed, 13 Nov 2024 06:12 PM IST
सार
'द साबरमती रिपोर्ट' का पहला गाना राजा राम रिलीज होने के बाद आज 13 नवंबर को इसका नया गाना 'तेरे मेरे दरमियान' रिलीज किया गया।
विज्ञापन
1 of 5
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम: @balajimotionpicture
Link Copied
'द साबरमती रिपोर्ट' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। विक्रांत मैसी एक बार फिर धीरज सरना की 'द साबरमती रिपोर्ट' के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। फिल्म का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जार किया था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। वहीं, अब निर्माताओं ने लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए इसका गाना भी जारी कर दिया है।
2 of 5
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
फिल्म का पहला गाना
दो सप्ताह पहले फिल्म का पहला गाना 'राजा राम' रिलीज हुआ था। अब पहला गाना रिलीज होने के बाद आज, बुधवार, 13 नवंबर को इसका नया गाना 'तेरे मेरे दरमियान' रिलीज किया गया। इस गाने में विक्रांत मैसी और बरखा सिंह एक भावनात्मक संघर्ष में फंसे हुए हैं। इस रोमांटिक ट्रैक को अखिल सचदेवा ने गाया और कंपोज किया है।
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम:@balajimotionpictures
फैंस को पसंद आ रहा गाना
विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कभी-कभी सबसे कठिन यात्राएं हमें वह बनाती हैं, जो हम हैं।' इस गाने को फैंस भी पसंद कर रहे हैं। साथ ही वे कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वहीं, हाल ही में जारी हुए ट्रेलर में फिल्म की कहानी की झलक देखने को मिली थी। इसमें राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
फिल्म की कहानी
बालाजी पिक्चर्स द्वारा निर्मित और धीरज सरना द्वारा निर्देशित 'द साबरमती रिपोर्ट' गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित है और साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने की दुखद कहानी बताती है। यह घटना 27 फरवरी, 2002 की सुबह घटी, जब साबरमती एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई और अयोध्या से वापस आ रहे 59 तीर्थयात्रियों और कारसेवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
इस दिन रिलीज होगी
यह भारतीय इतिहास और राजनीति में एक महत्वपूर्ण क्षण था और हाल के इतिहास में एक अत्यधिक विवादास्पद अध्याय रहा है, जिसके कारण कई दुखद घटनाएं हुईं, जिन्होंने देश के सामाजिक ताने-बाने को कई तरह से बदल दिया। विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।