'12वीं फेल' की सफलता के बाद विक्रांत मैसी अपनी अपकमिंग फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का टीजर पहले ही जारी हो चुका है, जिसके बाद से फिल्म को लेकर प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अब ऐसा लगता है कि उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। फिल्म की रिलीज की तारीख को लेकर नई खबर सामने आ रही है।
2 of 5
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, फिल्म के टीजर के साथ इसकी रिलीज की तारीख के बारे में भी खुलासा किया गया था। यह फिल्म पहले 3 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई, जिसके बाद उन्हें 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई गई। हालांकि, अब खबर आ रही है कि इस बार भी फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया जा सकता था। 'द साबरमती रिपोर्ट' की रिलीज डेट दो महीने आगे खिसक सकती है।
3 of 5
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की रिलीज डेट 2 अगस्त से बदलकर आगे खिसका दी गई है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि निर्माता नई रिलीज डेट पर विचार कर रहे हैं। अब फिल्म के सितंबर या अक्तूबर 2024 में रिलीज होने की उम्मीद है। निर्माता एक या दो हफ्ते में नई रिलीज डेट की घोषणा करेंगे। प्रदर्शकों को भी 'द साबरमती रिपोर्ट' के स्थगन के बारे में सूचित किया जाएगा।
4 of 5
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
दरअसल 2 अगस्त को सिनेमाघरों में कई फिल्में आपस में भिड़ेंगी। अजय देवगन और तब्बू की 'औरों में कहां दम था' भी 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है। वहीं, जान्हवी कपूर की 'उलझ' भी उसी दिन दस्तक देने वाली है। अब 'द साबरमती रिपोर्ट' की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
5 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की कहानी 2002 की गोधरा ट्रेन जलने की घटना पर आधारित है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स ने किया है। वहीं, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन की विकिर फिल्म्स इसके सह निर्माता हैं। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली हैं।