साउथ सुपरस्टार विजय इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गोट: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच अभी से छाया हुआ है। फिल्म के बारे में दर्शकों को आए दिन नई जानकारियां मिल रही हैं, जो उनका उत्साह बढ़ा रही है। हाल ही में निर्माताओं ने पोस्ट साझा कर खुलासा किया था कि वे आज फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठाएंगे। आखिरकार निर्माताओं ने प्रशंसकों के इंतजार पर विराम लगा दिया है और 'द गोट' के ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।
GOAT: इस दिन धूम मचाएगा 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का ट्रेलर, तारीख के खुलासे के साथ विजय का नया पोस्टर भी जारी
निर्माताओं ने पहले खुलासा किया था कि कल फिल्म के बारे में एक बड़ा अपडेट है, लेकिन वे कुछ मुद्दों के कारण ट्रेलर लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं कर पाए थे और उन्होंने फिल्म के सभी महत्वपूर्ण किरदारों का एक खास पोस्टर शेयर किया था। वहीं आज उन्होंने ट्रेलर की रिलीज डेट से तो पर्दा उठाया ही, बल्कि फिल्म से विजय का नया पोस्टर भी जारी किया, जिसमें अभिनेता दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।
फिल्म निर्माताओं द्वारा की गई सारी तैयारियों के बाद वेंकट प्रभु ने अब सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि विजय की 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का ट्रेलर 17 अगस्त को शाम पांच बजे रिलीज किया जाएगा। एक नया पोस्टर शेयर करते हुए वेंकट प्रभु ने कैप्शन में लिखा, 'गेट, सेट, गोट, सीट बेल्ट लगा लो, द गोट का ट्रेलर 17 अगस्त को शाम पांच बजे आपकी स्क्रीन पर आ रहा है।
GET . SET . GOat 🔥
Buckle up.. #TheGoatTrailer is landing on your screens on August 17th, 5 PM 💥@actorvijay Sir
A @vp_offl Hero
A @thisisysr Magical #TheGreatestOfAllTime#ThalapathyIsTheGOAT#KalpathiSAghoram#KalpathiSGanesh#KalpathiSSuresh @Ags_production… pic.twitter.com/U5tq4XBNCj
इस फिल्म के जरिए निर्देशक वेंकट प्रभु और विजय पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म ने अपने प्रचार पोस्टर, वीडियो और गानों के साथ सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है। 'द गोट' विजय की 68वीं फिल्म है। यह फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन-आधारित विज्ञान-फाई फिल्म होगी। युवान शंकर राजा ने गाने और मूल स्कोर की रचना की है। सिद्धार्थ नूनी फोटोग्राफी के निर्देशक हैं। वेंकट राजन ने संपादन का काम संभाला है।
वहीं कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में विजय के अलावा माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू जैसे कलाकारों की टोली भी शामिल है। फिल्म में वेंकट प्रभु के भाई प्रेमगी, वैभव, अरविंद आकाश और अजय राज भी हैं। यह फिल्म 5 सितंबर, 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
Stree 2 Collection Day 1: पहले दिन ही अर्धशतक लगा आगे पहुंची 'स्त्री 2', ओपनिंग डे पर की छप्परफाड़ कमाई