फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक के एक कदम से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की बदल जाएगी पूरी कहानी, TRP में आ सकता है उछाल

Wed, 08 Aug 2018 09:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Kartik will reopne Shubham murder case secretly
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में लगातार ट्विस्ट का सिलसिला जारी है। शो में अभी दिखाया जा रहा है कि नायरा और कार्तिक ने तलाक के पेपर्स पर दस्तखत कर दिए हैं। इस बीच शो में दोनों के करीबी रिश्तेदार की शादी का सीक्वेंस चल रहा है। आने वाले समय में सीरियल में सबसे बड़ा ट्विस्ट आएगा जिससे कि कार्तिक की जिंदगी में नायरा की दोबारा वापसी हो जाएगी।

 
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Kartik will reopne Shubham murder case secretly
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
तलाक के पेपर्स पर कार्तिक और नायरा ने दस्तखत तो कर दिए हैं लेकिन अभी भी दोनों अपनी पुरानी यादों में खोए हुए हैं हालांकि इसका इजहार दोनों ने एक दूसरे से नहीं किया है। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सुवर्णा कार्तिक की दोबारा शादी उसकी करीबी दोस्त आशी से करवाना चाहती है जबकि दादी दोनों की शादी बचाना चाहती है।
 
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Kartik will reopne Shubham murder case secretly
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
न्यूज पोर्टल की मानें तो सीरियल में जल्द ही बड़ा ट्विस्ट आने वाला है जो कि कार्तिक और नायरा की जिंदगी बदल देगा। खबरों की मानें तो कार्तिक बिना किसी को बताए शुभम का केस दोबारा खुलवाएगा। ऐसा इसलिए ताकि वह इस केस की तह तक जाए। दरअसल, कुछ दिन पहले नायरा की दादी यानी की देव्यानी ने कार्तिक को बताया था कि शुभम की मौत के दिन वह कार्तिक का छत पर इंतजार कर रही थी तभी वह छत से गिर पड़ी थी। इसी वजह से नायरा के पैर में चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Kartik will reopne Shubham murder case secretly
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ऐसे में सच का पता लगाने के लिए कार्तिक शुभम के केस को दोबारा खुलवाने को फैसला लेगा। केस के दोबारा खुलने पर कार्तिक को असलियत का पता चल जाएगा और वह नायरा पर दोबारा विश्वास करने लगेगा। आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि कार्तिक कैसे सबके सामने नायरा को निर्दोष साबित करेगा। 
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Kartik will reopne Shubham murder case secretly
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
आपको बता दें, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल टीआरपी के मामले में लगातार टॉप 10 में बना हुआ है। पिछले हफ्ते यह सीरियल पांचवें पायदान पर था। ऐसे में देखना यह होगा सीरियल की कहानी में आने वाला यह मोड़ टीआरपी पर कितना असर डालेगा। साथ ही कितनी रेटिंग हासिल करने में कामयाब होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed