फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुपाली गांगुली पर जानलेवा हमले से लेकर रघु राम की गुपचुप सगाई तक, TV की ये 5 खबरें रही लाइमलाइट में

Wed, 08 Aug 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
Bikers attack on Rupali Ganguly to Salman Khan Bigg Boss 12 Top 5 televison news of the week
Raghuram
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
Bikers attack on Rupali Ganguly to Salman Khan Bigg Boss 12 Top 5 televison news of the week
रुपाली गांगुली
रुपाली गांगुली पर बदमाशों ने किया हमला
मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर मुंबई के वर्सोवा में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। वह अपनी कार से कहीं जा रही थीं कि रास्ते में उन्हें बदमाशों ने घेर कर उन पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने पहले रुपाली की कार रोकी और फिर उनके कार का शीशा तोड़ दिया। इस हमले में रुपाली को गंभीर चोटें आई हैं। हमले के कुछ देर बाद ही पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।  
Bikers attack on Rupali Ganguly to Salman Khan Bigg Boss 12 Top 5 televison news of the week
vikas and aditya
'खतरों के खिलाड़ी' में फिर हुआ हादसा
'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 9 कुछ ज्यादा ही जोखिम से भरा है तभी तो एक के बाद एक रियलिटी शो के सेट से बुरी खबर आ रही है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक टीवी सीरियल प्रोड्यूसर विकास गुप्ता को अजगर ने काट लिया है। कहा जा रहा है कि एक अजगर शो की कंटेस्टेंट और फेमस कॉमेडियन भारती सिंह पर अटैक करने जा रहा था। तभी विकास आए और उन्होंने भारती को बचाने की कोशिश की इसी दौरान अजगर ने विकास को काट लिया। वहीं शो के दूसरे खिलाड़ी और मशहूर गायक आदित्य नारायण को स्टंट करने के दौरान आंख के पास गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bikers attack on Rupali Ganguly to Salman Khan Bigg Boss 12 Top 5 televison news of the week
Kapil Sharma
कपिल शर्मा की नई तस्वीर ने मचाया हंगामा
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा लंबे वक्त से टीवी की दुनिया से दूर हैं। यहां तक की वह सोशल मीडिया पर भी अब एक्टिव नहीं रहते हैं। इस बीच कपिल की एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर आप यही कहेंगे कि कपिल की तबीयत बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। तस्वीर में कपिल अपने सबसे करीबी दोस्त चीकू के साथ नजर आ रहे हैं। कपिन बीमार लग रहे हैं और उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है। 
विज्ञापन
Bikers attack on Rupali Ganguly to Salman Khan Bigg Boss 12 Top 5 televison news of the week
Raghuram
रघु राम ने गर्लफ्रेंड से की सगाई
एम टीवी रोडीज से पॉपुलर होने वाले रघु राम ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड और कनाडियन सिंगर नताली डि लुसियो से सगाई कर फैंस को चौंका दिया । दोनों ने गुपचुप तरीके से टोरंटो में सगाई की । इस मौके पर रघु के दोस्त करणवीर अपनी पत्नी तीजे सिद्धू के साथ पहुंचे थे। रघु ने इसी साल जनवरी में एक्ट्रेस सुगंधा गर्ग से तलाक लिया था । इसके बाद उन्होंने नताली को डेट करने की बात कबूली थी । दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed