'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल लगातार टीआरपी में टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट में बरकरार है। इस बीच शो के मुख्य अभिनेता मोहसिन खान (Mohsin Khan) से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। सीरियल में कार्तिक गोयनका का किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहसिन जेल जा पहुंचे हैं। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद मोहसिन खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी।
2 of 5
Mohsin Khan
- फोटो : instagram
मोहसिन के जेल की हवा खाने वाली यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मोहसिन की यह तस्वीर देखकर उनके प्रशंसक काफी परेशान हैं। यहां तक कि वह इस तस्वीर को देखकर पूछ रहे हैं कि शो की शूटिंग करते करते जेल में कैसे चले गए? अगर आप भी इस सोच में डूबे हैं कि आखिर मोहसिन ने ऐसा क्या किया कि उन्हें सलाखों के पीछे जाना पड़ा? दरअसल, मोहसिन की यह तस्वीर शो के सेट की है।
3 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
- फोटो : twitter
इस वीडियो को मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। इस वीडियो में मोहसिन जेल के अंदर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक इन दिनों शो में एक सीक्वेंस की शूटिंग हो रही है जिसमें उन्हें जेल की हवा खानी पड़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले एपिसोड में कार्तिक की पत्नी वेदिका के किडनैप होने पर पुलिस कार्तिक को गिरफ्तार कर लेगी और जेल में डाल देगी।
4 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
- फोटो : twitter
इसके बाद नायरा पुलिस स्टेशन में खुलासा करेेंगी कि वेदिका को कार्तिक ने नहीं बल्कि उनके पहले पति ने किडनैप किया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल लंबे वक्त से लोगों को मनोरंजन कर रहा है। बीते हफ्ते यह शो टीआरपी के मामले में नंबर चार पर रहा। इस वक्त शो में वेदिका की दोबारा एंट्री हो रही है जिसके बाद उनके पहले पति का राज खुल जाएगा। कहानी में आने वाले इस ट्विस्ट के बाद कार्तिक और नायरा फिर से एक साथ हो जाएंगे।
5 of 5
Niyati Joshi and Mohsin Khan
- फोटो : instagram
कुछ दिन पहले मोहसिन खान को डेंगू हो गया था। मोहसिन खान ने ट्वीट किया था- 'मुझे डेंगू हो गया है। बहुत लंबे वक्त तक बाहर रहते हैं तो सावधान रहिए। जल्दी ठीक हो जाऊंगा, इंशाअल्लाह।' मोहसिन के इस ट्वीट के बाद प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके ठीक होने की दुआ करने लगे थे। एक यूजर ने लिखा था- 'जल्दी ठीक हो जाओ। उम्मीद करता हूं तुम जल्दी रिकवर करोगे। अपना ध्यान रखो मोहसिन।'
यह भी पढ़ें- इस अभिनेत्री की बिगड़ी तबीयत, माहिरा को पसंद आने लगे सिद्दार्थ, पांच खबरें