{"_id":"5e009e208ebc3e87b3689732","slug":"yeh-rishta-kya-kehlata-hai-fame-divya-bhatnagar-married-to-gagan-aka-gabru-wedding-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिवार के खिलाफ जाकर इस टीवी अभिनेत्री ने की शादी, वायरल हुईं वेडिंग फोटोज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
परिवार के खिलाफ जाकर इस टीवी अभिनेत्री ने की शादी, वायरल हुईं वेडिंग फोटोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 23 Dec 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या भटनागर और गगन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री दिव्या भटनागर के फैंस के लिए खुशखबरी है। दिव्या अपने ब्वॉयफ्रेंड गगन के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। सोशल मीडिया पर दिव्या भटनागर की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं फैंस सोशल मीडिया पर ही दोनों को बधाई भी दे रहे हैं।
2 of 5
दिव्या भटनागर और गगन
- फोटो : सोशल मीडिया
उड़ान, जीत गई तो पिया मोरे और विष जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं दिव्या भटनागर करीब पांच साल से गगन के साथ रिलेशनशिप में थीं। दिव्या और गगन ने मुंबई के एक गुरुद्वारे में एक दूसरे को अपनाया और जिंदगीभर एक दूसरे का साथ देने का वादा किया। इंडिया टुडे. कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी में कोई भी परिवार का शख्स शामिल नहीं हुआ।
3 of 5
दिव्या भटनागर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में दिव्या ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने शादी में सिर्फ कुछ खास दोस्तों को ही बुलाया था। दिव्या ने कहा, 'सब कुछ अचानक हुआ। हम 5 साल से रिलेशनशिप में हैं और हमने कई आंधियां देखी हैं। लेकिन फिर भी हमें यह पता था कि हमें साथ रहना है।'
दिव्या ने आगे इंटरव्यू में कहा, 'गगन और मैंने कई समस्याएं झेलीं क्योंकि हमारे परिवार ने हमारे रिश्ते को मंजूरी नहीं दी है। जब भी हमने शादी करने का सोचा, हमारे सामने कोई न कोई समस्या आ गई। हमने 2015 में सगाई भी अपने परिवारवालों के बिना की थी।' दिव्या ने कहा कि शादी में परिजनों के न शामिल होने का दुख उन्हें हमेशा रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
divya bhatnagar
परिवार और शादी के बारे में दिव्या ने कहा, 'मेरी मां इस शादी के खिलाफ हैं क्योंकि हम दोनों अलग-अलग जाति के हैं। हमने उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की। मैं और मेरी मां भी बहुत बुरे दौर से गुजरे जब 2017 में मेरे पिता का निधन हो गया। उसके बाद मैं इतना टूट गई थी कि मैं काम करने की स्थिति में नहीं थी और दिल्ली आ गई थी। बाद में अपनी जिंदगी को ट्रैक पर लाने के लिए मैं दोबारा मुंबई गई।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।