फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सेलिब्रिटीज ने किया किसका समर्थन, सलमान ने बताया तो निशाने पर आए कंटेस्टेंट

Mon, 23 Dec 2019 02:50 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 23 Dec 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan somvaar ka war eviction and task
bigg boss 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में 'वीकेंड का वॉर' के बाद आज 'सोमवार का वॉर' प्रसारित होगा। जी हां, सलमान खान आज भी आएंगे। इस दौरान सलमान घरवालों को गुब्बारे का टास्क देंगे। जिसमें एक कंटेस्टेंट को दूसरे कंटेस्टेंट की गलतफहमियों को बताते हुए सिर पर लगे गुब्बारे फोड़ने होंगे। साथ ही सलमान कुछ सेलिब्रिटीज के ट्वीट पढ़ेंगे और घरवालों को उन पर अनुमान लगाना होगा कि ये ट्वीट किसके लिए लिखे गए हैं।

bigg boss 13 salman khan somvaar ka war eviction and task
bigg boss 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 3' के विनर रह चुके विंदु दारा सिंह सोशल मीडिया पर अभी तक सिद्धार्थ के लिए लगातार सपोर्ट करते दिखे हैं। विंदु का ट्वीट पढ़ते हुए सलमान कहते हैं- 'तू एक चेला है', ये किसके लिए लिखा गया है। सिद्धार्थ आसिम का नाम लेते हैं।

bigg boss 13 salman khan somvaar ka war eviction and task
bigg boss 13 - फोटो : social media

सलमान दूसरा ट्वीट काम्या पंजाबी का पढ़ते हैं और कहते हैं- 'वूमेन कार्ड प्ले करने के अलावा इन लड़कियों ने किया ही क्या है इस गेम में।' पारस रश्मि का नाम लेते हैं। ट्वीट पढ़ने के बाद सलमान गुब्बारे का टास्क कराते हैं। सिद्धार्थ शहनाज के सिर पर लगे गुब्बारे फोड़ते हैं और कहते हैं कि 'मैं उसकी गलतफहमियों को दूर करना चाहता हूं। उसे लगता है कि वो ही हर्ट होती है, हर्ट मैं भी होता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan somvaar ka war eviction and task
bigg boss 13 - फोटो : voot

इन मजेदार टास्क के अलावा सलमान आज इविक्शन के बारे में भी बताएंगे। सलमान सबसे पहले पूछते हैं कि 'आज कौन-कौन नॉमिनेटेड हैं?' इसके बाद कहते हैं कि 'अगर मेरा बस चलता तो मैं यहां से दो-तीन लोगों को छोड़कर बाकी सबको बाहर कर देता। ज्यादा खींचे बगैर सीधे-सीधे बता देता हूं कि ऑडियंस के वोटों के हिसाब से सबसे नीचे कौन से दो सदस्य हैं।'

विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan somvaar ka war eviction and task
bigg boss 13 - फोटो : social media

सलमान ने विशाल आदित्य सिंह और अरहान खान का नाम लिया। अब इन दो में से कौन बेघर होगा ये सलमान आज बताने वाले हैं लेकिन उससे पहले हम आपको बता देते हैं कि एलिमिनेशन में क्या होगा ट्विटर हैंडल 'द खबरी' के मुताबिक, 'इस हफ्ते कोई एविक्शन नहीं होगा। पहले सलमान अरहान से मजाक करेंगे कि वो घर से एलिमिनेट हो गए हैं लेकिन इसके बाद वो बताते हैं कि इस हफ्ते सभी सुरक्षित हैं।'

Bigg Boss 13: इन दो सदस्यों को मिले सबसे कम वोट, सलमान से पहले जानें कौन होगा बेघर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed