साल 2025 अपने समापन पर है। चंद दिनों में नया साल शुरू हो जाएगा। लेकिन साल 2025 अपने मनोरंजन के लिए भी याद रखा जाएगा। इस साल टीवी पर मनोरंजन की जबरदस्त डोज दर्शकों को मिली। एक नजर, साल 2025 के सुर्खियां बटोरने वाले शो, टीवी सीरियल पर।
2 of 6
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
25 साल पहले सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। लगभग 8 साल तक यह सीरियल टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन करता रहा। इस सीरियल से एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (Smriti Irani) तुलसी के रूप में घर-घर मशहूर हुईं। इस साल 29 जुलाई को यह सीरियल अपने नए सीजन के साथ वापस आया। दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार दिया। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ टीआरपी के मामले में भी बाजी मार गया, यह जब से शुरू हुआ है, टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में बना रहता है।
3 of 6
सीरियल 'तुम से तुम तक' में शरद केलकर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
तुम से तुम तक
बॉलीवुड में अपना दमखम दिखाने के बाद शरद केलकर ने सीरियल ‘तुम से तुम तक’ के जरिए टीवी पर वापसी की। लेकिन यह सीरियल शुरू होने से पहले विवादों में घिर गया। टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' में 46 साल के एक पुरुष और 19 साल की एक लड़की की प्रेम कहानी दिखाई गई है। इस बात के लिए शो सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल हुआ, लेकिन यह शो भी अक्सर टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 में अपने लिए जगह बनता रहता है।
4 of 6
सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' के नए सीजन में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी
- फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda, @shivangijoshi18
बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन
एकता कपूर प्रोड्यूस पॉपुलर सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का नया भी इस साल दर्शकों को देखने को मिला। इस सीरियल के पिछले सीजन काफी पॉपुलर रहे है। नए सीजन में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा नजर आए। दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखकर फैंस खुश हुए।
5 of 6
बिग बॉस 19 और राइज एंड फॉल रियलिटी शो
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
राइज एंड फॉल और बिग बॉस 19 में हुआ हंगामा
बिग बॉस 19 और राइज एंड फाॅल रियलिटी शो ने टीवी दर्शकों को मनोरंजन का खूब मसाला दिया। बिग बॉस 19 के विनर टीवी एक्टर गौरव खन्ना बने। वहीं राइज एंड फॉल के विजेता अर्जुन बिजलानी रहे। दोनों ही शो में एक जगह पर कई प्रतियाेगी बंद थे। इन दाेनों शो में कई प्रतियोगियों के झगड़ों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। खासकर बिग बॉस 19 में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल काफी चर्चा में बनी रही। साथ ही फरहाना भट्ट के झगड़े, अमाल मलिक का गुस्सा भी दर्शकों ने खूब देखा।