बॉलीवुड की तरह टीवी इंडस्ट्री में भी इस साल कई कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इन सितारों में कुछ बाल कलाकार तो कुछ टीवी जगत के मशहूर अभिनेताओं के करीबी थे। देखिए साल 2019 में टीवी के किन सितारों ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया...
2 of 7
Shivlekh Singh
- फोटो : instagram
'ससुराल सिमर का' और 'केसरी नंदन' जैसे हिटी टीवी सीरियल में काम कर चुके बाल कलाकार शिवलेख सिंह की कार हादसे में मौत हो गई थी। यह दुखद घटना इस साल अक्टूबर की है। इस हादसे में शिवलेख के माता-पिता को भी चोट लगी थी। शिवलेख महज 14 साल के थे। ये दर्दनाक सड़क हादसा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास हुआ था।
3 of 7
Sohan Chauhan
- फोटो : facebook
बड़े-बड़े रियलिटी शो के निर्माता सोहन चौहान (Sohan Chauhan) ने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया। सोहन की लाश मुंबई के रॉयल पाम्स तालाब, आरे कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में मिली थी। सोहन 'इंडियाज गॉट टैलेंट' (India's Got Talent) सीजन सात और 'मास्टर शेफ इंडिया' (MasterChef India) सीजन छह के निर्माता थे। जिस वक्त सोहन की मौत हुई वह घर में अकेले की रह रहे थे। जबकि उनकी पत्नी दिल्ली में थीं।
4 of 7
Pratish Vora daughter died
- फोटो : instagram
टीवी अभिनेता प्रतीश वोरा (Pratish Vora) की दो साल की बच्ची की खेलते-खेलते मौत हो गई थी। यह दुखद घटना इस साल मई की है। बच्ची की मौत खिलौने को निगलने की वजह से हुई थी। स्पॉटब्वॉय वेबसाइट को इंटरव्यू के दौरान प्रतीश वोरा ने उस घटना का जिक्र किया। प्रतीश वोरा ने कहा था- 'उस दिन हम लोग पिज्जा खा रहे थे। मेरे कुछ दोस्त आए हुए थे। वास्तव में तो मेरी बेटी और पत्नी मुंबई में रहते ही नहीं हैं। दोनों राजकोट के रहने वाले हैं। यहां पर हॉलीडे पर आए थे। जब बेटी ने खिलौना निगला तो उसके मुंह में हाथ डालकर उसे निकालने की मैंने बहुत कोशिश की थी। उसने मुझे काट लिया क्योंकि शायद वह नर्वस हो गई थी। खिलौना उसके अंदर तक चला गया था। मेरा हाथ वहां तक नहीं पहुंच रहा था। चंद मिनटों में ही चीजें हो चुकी थीं। मैं और पत्नी बच्ची को लेकर मीरा रोड अस्पताल गए। डॉक्टर ने रात के एक बजे तक उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बचा पाए।'
5 of 7
gokul
- फोटो : social media
मशहूर बाल कलाकार गोकुल साई कृष्ण का डेंगू की वजह से इस साल निधन हो गया। गोकुल को जूनियर बालकृष्ण के नाम से भी जाना जाता है। गोकुल सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की बेहतरीन मिमिक्री करता था। इसी वजह से उसे जूनियर बालकृष्ण नाम दिया गया। जी तेलुगू पर प्रसारित होने वाले मशहूर रियलिटी शो ड्रामा जूनियर्स में हिस्सा लेने के बाद गोकुल की लोकप्रियता बढ़ी थी। गोकुल अपनी मिमिक्री स्किल्स से सभी का दिल जीत लेता था। वह मूल रूप से चित्तूर जिले के मदनपल्ली शहर का रहने वाला है ।