फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender: दो बाल कलाकारों सहित 6 टीवी सितारों ने दुनिया को इस साल कहा अलविदा

Wed, 25 Dec 2019 06:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 25 Dec 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2019 Child artist Shivlekh Singh to Sohan Chauhan 6 TV celebrities died
Gokul Sai Krishna, Sohan and Shivlekh Singh - फोटो : file photo

बॉलीवुड की तरह टीवी इंडस्ट्री में भी इस साल कई कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इन सितारों में कुछ बाल कलाकार तो कुछ टीवी जगत के मशहूर अभिनेताओं के करीबी थे। देखिए साल 2019 में टीवी के किन सितारों ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया...

Year Ender 2019 Child artist Shivlekh Singh to Sohan Chauhan 6 TV celebrities died
Shivlekh Singh - फोटो : instagram

'ससुराल सिमर का' और 'केसरी नंदन' जैसे हिटी टीवी सीरियल में काम कर चुके बाल कलाकार शिवलेख सिंह की कार हादसे में मौत हो गई थी। यह दुखद घटना इस साल अक्टूबर की है। इस हादसे में शिवलेख के माता-पिता को भी चोट लगी थी। शिवलेख महज 14 साल के थे। ये दर्दनाक सड़क हादसा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास हुआ था।  

Year Ender 2019 Child artist Shivlekh Singh to Sohan Chauhan 6 TV celebrities died
Sohan Chauhan - फोटो : facebook

बड़े-बड़े रियलिटी शो के निर्माता सोहन चौहान (Sohan Chauhan) ने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया। सोहन की लाश मुंबई के रॉयल पाम्स तालाब, आरे कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में मिली थी। सोहन 'इंडियाज गॉट टैलेंट' (India's Got Talent) सीजन सात और 'मास्टर शेफ इंडिया' (MasterChef India) सीजन छह के निर्माता थे। जिस वक्त सोहन की मौत हुई वह घर में अकेले की रह रहे थे। जबकि उनकी पत्नी दिल्ली में थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2019 Child artist Shivlekh Singh to Sohan Chauhan 6 TV celebrities died
Pratish Vora daughter died - फोटो : instagram

टीवी अभिनेता प्रतीश वोरा (Pratish Vora) की दो साल की बच्ची की खेलते-खेलते मौत हो गई थी। यह दुखद घटना इस साल मई की है। बच्ची की मौत खिलौने को निगलने की वजह से हुई थी। स्पॉटब्वॉय वेबसाइट को इंटरव्यू के दौरान प्रतीश वोरा ने उस घटना का जिक्र किया। प्रतीश वोरा ने कहा था- 'उस दिन हम लोग पिज्जा खा रहे थे। मेरे कुछ दोस्त आए हुए थे। वास्तव में तो मेरी बेटी और पत्नी मुंबई में रहते ही नहीं हैं।  दोनों राजकोट के रहने वाले हैं। यहां पर हॉलीडे पर आए थे। जब बेटी ने खिलौना निगला तो उसके मुंह में हाथ डालकर उसे निकालने की मैंने बहुत कोशिश की थी। उसने मुझे काट लिया क्योंकि शायद वह नर्वस हो गई थी। खिलौना उसके अंदर तक चला गया था। मेरा हाथ वहां तक नहीं पहुंच रहा था। चंद मिनटों में ही चीजें हो चुकी थीं। मैं और पत्नी बच्ची को लेकर मीरा रोड अस्पताल गए। डॉक्टर ने रात के एक बजे तक उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बचा पाए।' 

विज्ञापन
Year Ender 2019 Child artist Shivlekh Singh to Sohan Chauhan 6 TV celebrities died
gokul - फोटो : social media

मशहूर बाल कलाकार गोकुल साई कृष्ण का डेंगू की वजह से इस साल निधन हो गया। गोकुल को जूनियर बालकृष्ण के नाम से भी जाना जाता है। गोकुल सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की बेहतरीन मिमिक्री करता था। इसी वजह से उसे जूनियर बालकृष्ण नाम दिया गया। जी तेलुगू पर प्रसारित होने वाले मशहूर रियलिटी शो ड्रामा जूनियर्स में हिस्सा लेने के बाद गोकुल की लोकप्रियता बढ़ी थी। गोकुल अपनी मिमिक्री स्किल्स से सभी का दिल जीत लेता था। वह मूल रूप से चित्तूर जिले के मदनपल्ली शहर का रहने वाला है ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed