फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: क्या कंगना रणौत की अत्याचारी जेल का हिस्सा बनेंगी रश्मि देसाई? फैंस बोले- कोई नया चेहरा लाओ

Mon, 21 Mar 2022 11:16 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 21 Mar 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Will Rashmi Desai be a part of Kangana Ranaut show lock upp: alt balaji mx player
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत का शो 'लॉक अप' आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। शो में मशहूर फिल्म और टेलीविजन अभिनेता चेतन हंसराज की 15वें प्रतियोगी के रूप में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री होने जा रही है। इसी बीच अब खबरें आ रही हैं कि जल्द ही शो में रश्मि देसाई भी 16वें प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लेंगी।

Will Rashmi Desai be a part of Kangana Ranaut show lock upp: alt balaji mx player
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई के लॉक अप का हिस्सा होने की खबर चल रही है। कहा जा रहा है कि रश्मि देसाई लॉकअप में अपनी एंट्री के लिए तैयार हो रही हैं। शायद जल्द ही वह वाइल्डकार्ड के रूप में 16वें प्रतियोगी की तरह हिस्सा लेंगी। हालांकि अभी खबर की पुष्टि नहीं हुई है।

Will Rashmi Desai be a part of Kangana Ranaut show lock upp: alt balaji mx player
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

इस खबर के लेकर कई यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने रश्मि के लॉक अप का हिस्सा बनने पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि शो में किसी नए चेहरे को लाना चाहिए। रश्मि को देखकर सब बोर हो चुके हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि यह फेक न्यूज है। ऐसी खबरों पर विश्वास न करें। अब रश्मि शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं, यह तो मेकर्स ही बता पाएंगे, लेकिन उन्हें शो में देखना मजेदार होगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Will Rashmi Desai be a part of Kangana Ranaut show lock upp: alt balaji mx player
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, रश्मि की बात करें तो वह आखिरी बार 'बिग बॉस सीजन 15' में दिखाई दी थीं। 'बिग बॉस 15' में फैंस उन्हें उमर रियाज के साथ देखना काफी पसंद करते थे। वहीं, उससे पहले वह 'बिग बॉस सीजन 13' का भी हिस्सा रहीं, लेकिन दोनों ही सीजन में जीत नहीं पाईं। अब अगर रश्मि 'लॉक अप' का हिस्सा बनीं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस बार क्या कुछ अलग करके दिखाएंगी, जो दर्शकों को पसंद आए।

विज्ञापन
Will Rashmi Desai be a part of Kangana Ranaut show lock upp: alt balaji mx player
'लॉक अप' शो - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि 'लॉक अप' शो एक ऐसा रियलिटी शो है, जो 19 दिन में अपने 100 मिलियन व्यूज पूरे कर चुका है। फैंस के बीच इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ चुकी है। वहीं, कंगना रणौत को होस्ट के रूप में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो की शुरुआत 13 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी। वहीं, अभी हाल ही बबीता फोगाट इस शो से बाहर हो चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed