बीते कई समय से टीआरपी लिस्ट में नंबर पर काबिज स्टार प्लस का शो 'अनुपमा' लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में मेकर्स लोगों की दिलचस्पी बनाए रखने के लिए रोज नए और धमाकेदार ट्विस्ट ला रहे हैं। शो में चल रहे मौजूदा ट्रैक में किंजल की प्रेग्नेंसी अनुपमा को उसके प्यार यानी 'अनुज' से शादी के बंधन में बंधने से रोक रही है। इसके साथ ही बा को भी अनुज और अनुपमा की नजदीकियां चुभ रही हैं। अनुज ने हाल ही में होली पर नशे में धुत होकर खुलासा कर दिया कि वो और अनुपमा शादी करने वाले हैं। यह बात सुनते ही बा शाह हाउस को सिर पर उठा लेती हैं।
Anupama : अनुपमा की कहानी में आया नया ट्विस्ट, नशे में धुत अनुज करेगा सबकी बोलती बंद
शाह परिवार को खरी-कोटी सुनाएगा अनुज
अभी तक अनुज पानी के टैंकर पर नशे की हालत में चढ़कर अनुपमा के लिए अपने प्यार का इजहार पूरे शाह परिवार के सामने कर चुका है। अब इस शो के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज बा और वनराज को लताड़ लगाएगा। वह कहेगा कि वह बा और वनराज की शक्ल से नफरत करता है। इसके साथ ही वह अनुपमा को अपने साथ चलने की जिद्द पर अड़ जाएगा और कहेगा कि वह उसे शाह हाउस में रहते नहीं देख सकता।
A post shared by Anupamaa (@anupama_yrkkh_pandyastore_)
राखी ने फिर दिखाया अपना नागिन वाला रूप
बा राखी को ऐसे ही नागिन कहकर नहीं बुलाती हैं, वह हर बार साबित कर देती है कि वो असल में नागिन है। शाह परिवार में भड़कती आग को देख राखी उसे और भड़काने के लिए अनुपमा को बुढ़ापे में शादी करने का ताना मारती है। इस बात से बा और गुस्सा हो जाती है और अनुपमा पर जमकर बरसती दिखाई देती है।
A post shared by starplush show (@starplush_1)
काव्या ने दिया अनुपमा का साथ
बा अपना गुस्सा निकालते हुए अनुपमा को शादी करने से मना करती है और कहेगी कि दादी बनने की उम्र में वह शादी कैसे कर सकती है। इस बात पर बा किसी की भी सुनने को मना कर देती है लेकिन कव्या इस पर अनुपमा का साथ देगी। काव्या वनराज को समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन वनराज उसकी एक नहीं सुनेगा।
अनुज का दिल तोड़ने वाला फैसला
अनुपमा अपने दिल की आग निकालने के लिए घऱ आकर डांस करेगी और खूब रोएगी। अनुपमा को रोता हुआ देख अनुज परेशान होगा और इस बात का जिम्मेदार खुद को मानेगा। अनुज अनुपमा से उसका फैसला जानने की कोशिश करेगा और कहेगा कि अगर अनुपमा कहेगी तो वह उसे छोड़कर चला जाएगा। अब शो की कहानी ऐसे ट्विस्ट पर है, जहां सब कुछ अनुपमा के हाथ में है।