{"_id":"612383848e902b5acc5a35f0","slug":"when-amitabh-bachchan-said-aishwarya-rai-shweta-bachchan-nanda-play-kbc-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 13: जब अमिताभ ने कहा था- मेरा पूरा परिवार देखता है केबीसी, जया शो देखने के लिए छोड़ देती हैं सारे काम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 13: जब अमिताभ ने कहा था- मेरा पूरा परिवार देखता है केबीसी, जया शो देखने के लिए छोड़ देती हैं सारे काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 23 Aug 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकप्रिय क्विज गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन की शुरुआत आज रात 9 बजे सोनी टीवी पर होगी। इस क्विज शो का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन शो के 13वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। वो पिछले दो दशकों से भी ज्यादा वक्त से इस शो से जुड़े हुए हैं। ये शो चर्चित अंतर्राष्ट्रीय शो ‘हू वांट्स टू बी ए मिलिनेयर’ से प्रेरित है। आपको बता दें कि साल 2019 में अमिताभ बच्चन ने इस शो को लेकर एक खुलासा किया था। उनका कहना था कि पूरा बच्चन परिवार यह शो देखता है।
अमिताभ बच्चन का कहना था कि उनकी बहू एश्वर्या राय बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने भी घर पर केबीसी खेल खेला था। अमिताभ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि उनकी पत्नी जया बच्चन भी केबीसी शो को देखती हैं। इस शो को देखने के लिए जया बच्चन अपने बाकी सारे काम छोड़ देती हैं। इस शो का यह नया सीजन पुराने सीजन से एकदम अलग लुक और फील देगा।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमिताभ का कहना था, मेरे परिवार में सभी लोग इस कार्यक्रम को देखते हैं। उन्होंने बताया था कि जया बच्चन सबकुछ छोड़ छाड़ कर 'कौन बनेगा करोड़पति' शो देखती हैं।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने कहा था, उनके घरवाले सभी इस शो को खेलते हैं। कभी श्वेता खेलती है, कभी एश्वर्या खेलती है, घर में बैठे-बैठे सभी प्रश्नों और उत्तरों पर चर्चा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ से पूछा गया था कि क्या उनकी पोती आराध्या 'कौन बनेगा करोड़पति' देखती हैं, तो उन्होंने इसका जवाब हां में दिया था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह उन्हें घर पर केबीसी होस्ट मोड में लाती हैं? अमिताभ का कहना था कि घर में ऐसे बैठे ही कभी- कभी हम प्रश्न-उत्तर करते रहते हैं। तो वो कहती है कि इसका जवाब हम दे सकते हैं या नहीं दे सकते हैं, बस इतने तक ही रहता है। उन्होंने कहा था कि ये घरेलु मामला है, इसमें क्या है?
विज्ञापन
5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के सेट पर एलईडी और ऑगमेंटेड रियलिटी का इस्तेमाल होगा। इस सीजन में टाइमर का नाम बदलकर 'धुक-धुकी जी' कर दिया गया है। इस बार फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट को बदलकर फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट-ट्रिपल टेस्ट कर दिया गया है, जिसमें प्रतियोगी को सामान्य ज्ञान के तीन सही जवाब देने होंगे। सबसे खास बात इस सीजन में ऑडियंस पोल लाइफलाइन की वापसी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।