फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Khatron Ke Khiladi 15 grand finale top 5 finalist and prize money of show

खतरों के खिलाड़ी 15: आज होगा रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले, टॉप 5 में पहुंचे ये प्रतिभागी; कितनी है इनामी राशि?

Sun, 04 Oct 2026 06:07 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Oct 2026 06:07 PM IST
सार

Khatron Ke Khiladi 15 Grand Finale: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ग्रैंड फिनाले आज प्रसारित होगा। इसमें टॉप पांच प्रतिभागियों के बीच शो जीतने को लेकर रेस होगी। रुबीना दिलैक और हर्ष गुजराल के बाहर होने के बाद अब खिताबी दौड़ में कौन बचा हुआ है यहां जानिए...

विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 15 grand finale top 5 finalist and prize money of show
खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के सफर में अब सिर्फ पांच प्रतियोगी बचे हैं। इसी के साथ रोहित शेट्टी का यह शो अब अपने अंतिम चरण में हैं। जानें कब और कहां देख सकेंगे शो का ग्रैंड फिनाले..

विज्ञापन


दो भागों में आया ग्रैंड फिनाले 

‘खतरों के खिलाड़ी 15', जिसे 'डर का नया दौर' के नाम से भी जाना जाता है का आखिरी एपिसोड 4 अक्तूबर को प्रसारित किया जाएगा। ग्रैंड फिनाले भारत में रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इतना ही नहीं यह स्पेशल एपिसोड दर्शक जियो हॉटस्टार पर भी ऑनलाइन देख सकेंगे। शो के ग्रैंड फिनाले को दो भागों में दिखाया गया है। इसका पहला भाग 3 अक्तूबर 2026 को प्रसारित हो चुका है। 

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 15 grand finale top 5 finalist and prize money of show
खतरों के खिलाड़ी 15 - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं शो के फाइनलिस्ट? 
‘खतरों के खिलाड़ी 15' में अब 5 प्रतिभागी हैं जो अंतिम दौर में शामिल हुए हैं। इनमें अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, ऋत्विक धनजानी, करण वाही, ओरी (ओरहान अवत्रामानी) शामिल हैं। ग्रैंड फिनाले के पहले एपिसोड में रुबीना दिलैक और हर्ष गुजराल बाहर हुए, जिसके बाद यह पांच प्रतियोगी ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाने में सफल हुए। 

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 15 grand finale top 5 finalist and prize money of show
'खतरों के खिलाड़ी 15' - फोटो : इंस्टाग्राम

इनाम में क्या मिलेगा खास ? 
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में जीतने वाले प्रतिभागी को ट्रॉफी के साथ-साथ 20 लाख रुपये और एक नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट मिलने की खबर है। हालांकि अब तक फाइनल में पहले और दूसरे रनर-अप से जुड़ी कोई खबर सामने नहीं आई है। खतरों के खिलाड़ी का यह सीजन दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में फिल्माया गया था और 1 अगस्त को 13 प्रतियोगियों के साथ इसका प्रीमियर किया गया था। शो में रूबीना दिलैक, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, ऋत्विक धनजानी, करण वाही, हर्ष गुजराल, ओरी, रुहानिका धवन, जैस्मीन भसीन, गौरव खन्ना, विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा और अविका गोर शामिल थे। इसके अलावा  विशाल आदित्य सिंह और गौरव खन्ना ने भी शो में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में एंट्री ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed