फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा की हुई गोदभराई, नई नवेली दुल्हन की तरह सजी दिखीं

Mon, 23 Aug 2021 03:42 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 23 Aug 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
sushmita sen sister in law charu asopa shares her baby shower picture with husband rajeev sen
सुष्मिता सेन, चारु आसोपा - फोटो : instagram

टेलीविजन अभिनेत्री चारु असोपा ने साल 2018 में 16 जुलाई को राजीव सेन से शादी की थी। बता दें कि राजीव सेन सुष्मिता सेन के सगे भाई हैं। इन दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से गोवा में हुई थी। अपने भाई की शादी में सुष्मिता सेन ने चार चांद लगाए थे। सुष्मिता सेन ने अपनी भाभी चारु असोपा और राजीव की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। चारु असोपा जल्द ही मां बनने वाली हैं और इस खबर  को चारु के अलावा सुष्मिता सेन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था।



अनोखे अंदाज में दिखीं चारु असोपा

बॉलीवुड में वैसे तो कई सितारों की गोद भराई की रसम आपने देखी होगी। जहां कई मेहमान सज धज कर पहुंचते हैं। मेहमान होने वाली मां को बधाई देते हुए परंपरागत तोहफे के रूप में अपना आशीर्वाद देते हैं। बॉलीवुड में बेबी शावर के मौके पर कई पार्टियां होती दिखीं, लेकिन सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा ने अपनी गोद भराई की रस्म को अनोखे अंदाज में साझा किया।

sushmita sen sister in law charu asopa shares her baby shower picture with husband rajeev sen
चारु असोपा - फोटो : instagram

दुल्हन की तरह दिखीं चारु असोपा

चारु असोपा ने अपनी गोद भराई की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति राजीव सेन के साथ हर पल का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। ये दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज मे दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए चारु ने लिखा, ‘हमारे नए घर की बालकनी से हमारी गोद भराई की तस्वीरें’।

sushmita sen sister in law charu asopa shares her baby shower picture with husband rajeev sen
चारु असोपा - फोटो : instagram

प्रशंसको को पसंद आया अंदाज

इन दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अपनी इन तस्वीरों में चारु असोपा ने लाल रंग की राजस्थानी लहंगा चुन्नी पहना है और साथ ही उन्होंने बहुत ही खूबसूरत गहने पहने हुए हैं। वही राजीव सेन भी क्रीम रंग के कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushmita sen sister in law charu asopa shares her baby shower picture with husband rajeev sen
चारु असोपा - फोटो : instagram

बेहद ही खूबसूरत है नजारा

इन दोनों की ये तस्वीर वाकई ही काफी खूबसूरत है और जो इसमें चार चांद लगा रही है वो है इनकी खुली हुई बालकनी। उनकी बालकनी का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है। सामने खुला आसमान है और सूरज की लालिमा ने इस नजारे को और खूबसूरत बना दिया है। वैसे इससे पहले भी चारु असोपा को उनकी दोस्त शुभ्रा सेन के जन्मदिन के मौके पर सरप्राइस बेबी शॉवर दिया गया था।

विज्ञापन
sushmita sen sister in law charu asopa shares her baby shower picture with husband rajeev sen
चारु असोपा - फोटो : instagram

हर पल को कर रही हैं एंजॉय

जल्द ही मां बनने जा रहीं सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा अपनी प्रेग्नेंसी समय को पूरा-पूरा एंजॉय कर रही हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। गोवा में शादी के बंधन में बंधने से पहले इन दोनों ने कोर्ट में सीक्रेट शादी की थी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed