फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   imam siddique has objected to salman khan taking reference of him in biggboss season 20

बिग बॉस 20: ‘मेरे 44 साल का करियर…’, इमाम सिद्दीकी ने सलमान के नाम लिखा खुला खत, जताई इस बात पर आपत्ति

Sun, 04 Oct 2026 05:04 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Oct 2026 05:04 PM IST
सार

Imam siddique On Salman Khan: ‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान ने शो के पुराने प्रतिभागी इमाम सिद्दीकी का नाम लिया। इस पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया के जरिए आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन
imam siddique has objected to salman khan taking reference of him in biggboss season 20
इमाम सिद्दीकी, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 ‘बिग बॉस 20’ के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों से काफी बाते की। इस दौरान उन्होंने घरवालों को शो के पुराने प्रतिभागी इमाम सिद्दीकी का उदाहरण दिया। इस पर इमाम ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन


सलमान पर क्या बोले इमाम सिद्दीकी? 
 ‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान ने घरवालों को समझाने के लिए पुराने प्रतिभागियों का उदाहरण दिया। इसमें से एक इमाम सिद्दीकी का भी था। उन्होंने कहा कि इमाम ने उन्हें ‘सलमान भाई टाइम आउट’ कहा था। इस पर इमाम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। इसमें इमाम ने लिखा, ‘3 अक्टूबर 2026, शनिवार को प्रसारित 'वीकेंड का वार' एपिसोड में, आपने राष्ट्रीय टेलीविजन पर मेरा नाम इस तरह से लिया जो मुझे बेहद अपमानजनक और तथ्यात्मक रूप से गलत लगा।इमाम सिद्दीकी ने भी यह किया था। यह बात बिल्कुल गलत है। मैंने कभी भी किसी प्रतियोगी को परेशान करने के इरादे से नहीं सताया। बिग बॉस सीजन 6 में मेरा सफर मनोरंजन, टास्क और परफॉर्मेंस पर आधारित था।'

विज्ञापन

imam siddique has objected to salman khan taking reference of him in biggboss season 20
इमाम सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

इज्जत के साथ पूरा किया सफर 
इमाम सिद्दीकी ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैंने अपना सफर इज्जत के साथ पूरा किया है। करोड़ों दर्शकों के सामने, मेरी अनुपस्थिति में, मेरे नाम का इस्तेमाल निगेटिव उदाहरण के रूप में किया जाता है, तो इससे मेरी प्रतिष्ठा, विज्ञापन, प्रसारण, कॉर्पोरेट जगत, डिजाइन, शिक्षा, इवेंट्स, मनोरंजन और फैशन के क्षेत्र में 44 वर्षों के मेरे काम और मेरे परिवार के सम्मान को गंभीर नुकसान पहुंचता है। आप और बिग बॉस प्लेटफॉर्म के प्रति अत्यंत सम्मान के साथ, मैं आपसे विनम्रतापूर्वक शो में स्पष्टीकरण और सुधार का अनुरोध करता हूं, और यह भी कि भविष्य में मेरे नाम का इस्तेमाल अपमानजनक संदर्भ में न किया जाए। मैंने हमेशा आपको उद्योग जगत के बड़े भाई के रूप में सम्मान दिया है और आगे भी देता रहूंगा। मुझे उम्मीद है कि आप इस मामले को भी उसी निष्पक्षता से सुलझाएंगे, जैसा आप सदन के अंदर दिखाते हैं।'


 
विज्ञापन

imam siddique has objected to salman khan taking reference of him in biggboss season 20
इमाम सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस सीजन 6 में प्रतिभागी थे इमाम 

  • बिग बॉस सीजन 6 का  प्रसारण 7 अक्टूबर 2012 से 2 जनवरी 2013 के बीच प्रसारित हुआ था। 
  • शो को सलमान खान ने होस्ट किया था। 
  • इस शो में टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया विनर बनी थीं। 
  • वहीं इमाम सिद्दीकी शो के रनर अप बने थे। 
  • बिग बॉस सीजन 6 में विनर को 50 लाख रुपये का इनाम दिया गया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Imam Afrouze Emir Siddique (@imam_a_siddique)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed