छोटा पर्दा अब छोटा नहीं रह गया है और बहुत बड़ा बन चुका है।पहले जहां फिल्मों और टेलीविजन के कंटेंट में जमीन आसमान का फर्क होता था तो वहीं आज छोटे पर्दे पर आने वाले शोज में बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है। आज कल बहुत से ऐसे टीवी शो और सीरीज आने लगे हैं जिसमें सितारे बिना किसी हिचकिचाहट के किसिंग सीन और इंटीमेट सीन दे रहे हैं। यहां तक कि बहुत सी टीवी अभिनेत्रियां अब टीवी पर भी छोटे और बोल्ड कपड़े पहने नजर आ रही हैं।
'हरमन सिंह' से 'गोपी बहू' तक: पर्दे पर इंटीमेट सीन करने से इनकार कर चुके हैं टीवी के ये सितारे
विवियन डीसेना
विवियन ने अपनी शानदार अदायगी और गुड लुक्स से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। विवियन को शो 'प्यार की ये एक कहानी' में काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा 'मधुबाला-एक इश्क एक जुनून' में भी उनका किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया था। विवियन 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' शो में हरमन सिंह के किरदार में नजर आते हैं। वो कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले ही बता देते हैं कि पर्दे पर वो कोई भी इंटीमेट सीन देने में सहज नहीं है। उनका कहना है कंटेंट शो को हिट बनाता है इंटीमेट सीन्स नहीं।
जिया माणिक
'शो साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर घर घर में मशहूर हुईं जिया माणिक भी पर्दे पर इंटीमेट सीन करने से परहेज करती हैं। जिया असल जिंदगी में बोल्ड और बिंदास हैं, लेकिन पर्दे पर उन्हें इंटीमेट सीन करना पसंद नहीं है। उन्होंने पहले ही ये साफ कर दिया है कि वो अपने किसी भी को-एक्टर संग किसिंग सीन नहीं दे सकती हैं।
कृतिका सेंगर
'कसम तेरे प्यार की' फेम अभिनेत्री कृतिका सेंगर ने भी साफ किया हुआ है कि वो पर्दे पर किसी भी तरह का इंटीमेट सीन नहीं करेंगी। बता दें कि एक शो के लिए कृतिका को शरद मल्होत्रा संग रोमांटिक सीन करना था लेकिन कृतिका ने ऐसा करने से मना कर दिया था। इसके बाद मेकर्स ने कृतिका के बॉडी डबल का इस्तेमाल किया था और सीन शूट हुआ था।
माही विज
टीवी की मशहूर अभिनेत्री माही विज पर्दे पर इंटीमेट सीन करने से परहेज करती हैं। जहां एक तरफ उनके पति जय भानुशाली को ऑनस्क्रीन इंटीमेसी से कोई दिक्कत नहीं है तो वहीं माही ऐसा करने में बिल्कुल ही सहज महसूस नहीं करती हैं। बालिका वधू शो में उनके और रुसलान मुमताज के बीच एक किसिंग सीन था जिसे लेकर माही नाराज हो गईं थीं और उन्होंने सीन डिलीट करवा दिया था।