वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में दिख रहा है। भारत में अब तक 1.30 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 54 हजार से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3,867 लोगों की जान भी जा चुकी है। इस भयावह स्थिति में कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं। आए दिन ऐसी तस्वीरें और वीडियोज सामने आते रहते हैं जिनमें लोग जरूरतमंदों की मदद करते नजर आते हैं।
अभिनेता विवियन डीसेना ने की लोगों से अपील, बोले- 'गरीबों की मदद करने से पहले कैमरा घर रख दो'
मनोरंजन जगत के कई सितारे भी जरूरतमंदों की मदद करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, जिस पर कई लोग नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं। अब टीवी अभिनेता विवियन डीसेना ने इस तरह की तस्वीरें और वीडियोज पर एतराज जताया है।
विवियन डीसेना ने सोशल मीडिया पर गुजारिश की है कि लोग जरूरतमंदों की मदद करते समय तस्वीरें वगैरहा न खिचवाएं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक कर देने वाली तस्वीर साझा की है।
विवियन द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में एक गरीब छोटा बच्चा हाथ जोड़कर खड़ा नजर आ रहा है। इस तस्वीर पर लिखा है, 'जब लोगों की मदद करें तो अपना कैमरा घर रखकर जाएं।' विवियन के इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर समर्थन कर रहे हैं।
बता दें कि विवियन डीसेना ने अपने करियर की शुरुआत धारावाहिक 'कसम से' से की थी। इसके बाद प्यार की ये एक कहानी और मधुबाला- एक इश्क एक जुनून में उनके काम को बहुत पसंद किया। विवियन लंबे वक्त से पर्दे से दूर हैं।
रणवीर को Kiss करते हुए दीपिका ने साझा किया वीडियो, अभिनेता को बताया सबसे क्यूट