फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवोलीना भट्टाचार्जी के खिलाफ इस अभिनेता ने दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 24 May 2020 09:56 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 24 May 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
mujhse shaadi karoge ex contestant mayur verma complaint against bigg boss 13 fame devoleena bhattacharjee for tarnishing his reputation
मयूर वर्मा और देवोलीना - फोटो : Social Media

टेलीविजन का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 इस बार कई वजहों से सुर्खियों में रहा। शो में जहां कई जोड़ियां बनीं तो कभी- कभी मारपीट की भी नौबत आई। इस शो के ठीक बाद शुरू हुआ नया शो मुझसे शादी करोगे भले फ्लॉप रहा हो लेकिन इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगी लगातार खबरों में बने रहते हैं। ताजा मामला इस शो के एक प्रतियोगी मयूर वर्मा से जुड़ा है जिन्होंने अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

mujhse shaadi karoge ex contestant mayur verma complaint against bigg boss 13 fame devoleena bhattacharjee for tarnishing his reputation
देवोलीना - फोटो : amar ujala, mumbai

देवोलीना और मयूर के बीच बीते कई दिनों से विवाद चल रहा है। मयूर का आरोप है कि देवोलीना ने उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की है। इस वजह से उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है। 

mujhse shaadi karoge ex contestant mayur verma complaint against bigg boss 13 fame devoleena bhattacharjee for tarnishing his reputation
मयूर वर्मा - फोटो : Social Media

देवोलीना और मयूर के बीच विवाद तब से शुरू हुआ है जब उन्होंने शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के गाने 'भुला दूंगा' की आलोचना की। इसके बाद से दोनों के बीच कई बार सोशल मीडिया पर बहस हो चुकी है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कई बार जहर उगल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mujhse shaadi karoge ex contestant mayur verma complaint against bigg boss 13 fame devoleena bhattacharjee for tarnishing his reputation
मयूर वर्मा - फोटो : Social Media

मयूर ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने देवोलीना के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है। मयूर ने लिखा है, 'चीजें काफी ज्यादा हो गई थीं, इसलिए मैं अब साइबर क्राइम तक पहुंचा। अब सब उनके हाथ में है। मुझे विश्वास है कि साइबर क्राइम जल्द ही एक्शन लेगा।'
 
विज्ञापन
mujhse shaadi karoge ex contestant mayur verma complaint against bigg boss 13 fame devoleena bhattacharjee for tarnishing his reputation
देवोलीना - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि देवोलीना ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल में सहायक कलाकार के तौर पर की थी। साथ निभाना साथिया में वो मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। वहीं मयूर वर्मा भी अब तक कई धारावाहिकों में छोटी-बड़ी भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं।

बचपन में ऋषि कपूर की कार्बन कॉपी लगती थीं बेटी रिद्धिमा, तस्वीरें देख आ जाएगा यकीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed