बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट के तौर पर दिखने वाले एक्टर विशाल आदित्य सिंह अब बाहर आने के बाद अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। पिछले दिनों वो एक रैंप वॉक शो में नजर आए थे। बिग बॉस में रहने के दौरान विशाल और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली का झगड़ा खूब चर्चा में रहा था। विशाल को पैन से मारने की वजह से मधुरिमा को शो से बाहर भी कर दिया गया था।
2 of 5
Vishal Aditya Singh
- फोटो : twitter
इसके कुछ समय बाद विशाल भी एलिमिनेट हो गए थे। उस समय सभी फैंस को इंतजार था कि विशाल और मधुरिमा बिग बॉस से बाहर आने के बाद एक—दूसरे से बात करते हैं या नहीं। अब मधुरिमा के साथ अपने रिश्ते पर विशाल का बयान आया है।
3 of 5
vishal aditya singh
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, "मेरे दिल में उसके लिए कोई घृणा नहीं है। हम अभी भी दोस्त हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम रोज मिलते हैं या रोज बात करते हैं। हम अपने झगड़े से आगे बढ़ गए हैं। हम अब परिपक्व व्यवहार करते हैं। उसके लिए मेरे मन में कोई कड़वाहट नहीं है और मधुरिमा और मेरे बीच कोई दुश्मनी नहीं है।"
4 of 5
Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli
- फोटो : twitter
विशाल ने यह भी बताया कि 'बिग बॉस 13' के बाद उनका जीवन कैसे बदल गया है। उन्होंने कहा, "मैं उस शो का हिस्सा बनकर धन्य महसूस करता हूं। अब ज्यादा लोग मुझे जानते हैं। मेरी पहुंच बढ़ गई है। मुझे 'बिग बॉस' के कारण बहुत लोकप्रियता मिली। यहां तक कि मेरा पेशेवर जीवन भी बदल गया है और मुझे कई ऑफर मिले हैं।"
5 of 5
Vishal Aditya Singh
- फोटो : social media
बता दें कि बिग बॉस से पहले विशाल और मधुरिमा रियलिटी शो नच बलिये में भी नजर आए थे। इस शो में भी इनका जमकर झगड़ा हुआ था और ये कपल एलिमिनेट हो गया था। बिग बॉस के बाद इनकी निजी जिंदगी में बदलाव आए और अब इन्हें अन्य दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा जाता है।