बिग बॉस के घर में मास्टरमाइंड के नाम से पहचान रखने वाले विकास गुप्ता के हाथ बड़ी राशि लगने वाली है। दरअसल, घर में मिले इस टास्क में अगर वे जीत जाते हैं तो उन्हें 9 लाख रुपये मिल जाएंगे...आइए जानते हैं आखिर क्या है माजरा...
शो में दोबारा आई अर्शी खान टॉप फाइव कंटेस्टेंट्स के लिए एक मौका लेकर आई थी जिसमें घरवालों के पास बड़ी धनराशि जीतने का सुहनरा अवसर है। लेकिन मास्टरमाइंट ने अपने खेल से इस मौके को हथिया लिया। दरअसल, अर्शी घर में दो दिन के लिए आई थी जिसमें उन्होंने 'मतलबी टास्क' दिया था।
घर में हुए 'मतलबी टास्क' में सबसे बड़ा मतलबी बनना था जिसमें विकास गुप्ता ने बाजी मार ली। टास्क जीतने के बाद विकास को एक तानाशाह बनने का मौका मिला। बता दें कि विकास को एक टास्क में तानाशाह बन हिना, शिल्पा और पुनीश पर हुकुम चलाकर उनसे अपनी बात मनवानी है।
यदि कोई कंटेस्टेंट विकास के आदेश का पालन नहीं करता तो वे इस टास्क में हार जाएगा और इसके साथ ही विकाल 3 लाख रु की रकम जीत लेंगे। बता दें कि ये रकम विनिंग प्राइज मनी में से कटेगी। फिलहार प्रिव्यू के मुताबिक पुनीश और हिना ने विकास के आदेश का पालन नहीं किया है।
विकास ने पुनीश को गंजा होने हिना को मौनव्रत रखने का आदेश दिया था। वहीं शिल्पा को साड़ी पहनने को कहा था। हालांकि पुनीश और हिना ने तो विकास की बात नहीं मानी लेकिन शिल्पा ने साड़ी पहन ली। इसी के चलते विकास की झोली में विनिंग प्राइज मनी से 6 लाख रु आ गिरे।