बिग बॉस देखने वाले दर्शकों को लगता है कि शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं। इन्हीं दोनों में से कोई विनर बनेगा। लेकिन हाल ही में पॉपुलैरिटी ट्रेंड के जो नतीजे सामने आए हैं उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Bigg Boss 11: हितेन को Out करवाने के बाद टॉप 3 लिस्ट से बाहर हुए विकास, प्रियांक न्यू एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉपुलैरिटी के मामले में शिल्पा अभी भी नंबर 1 पर हैं। लेकिन प्रियांक और हिना ने विकास को पीछे छोड़ दिया है। यहां विकास का मास्टर माइंड भी काम नहीं आया। अब टॉप 3 कंटेस्टेंट शिल्पा, हिना और विकास हैं।
#BB11 Latest Ranking
— The Khabri (@BiggBossNewz) December 19, 2017
Hina popularity is going up
Vikas not in top 3 now
1 SHILPA
2 HINA
3 PRIYANK
4 VIKAS
5 LUV
6 ARSHI
7 PUNEESH
8 AKASH
'द खबरी' नाम के एक ट्विटर हैंडल से डाले गए पोस्ट में यह बताया गया है कि इस समय लोकप्रियता के मामले में विकास गुप्ता, हिना खान और प्रियांक शर्मा के सामने पानी मांग रहे हैं। बिग बॉस अपने अंत की तरफ बढ़ रहा और विकास की पॉपुलैरिटी कम होती जा रही है।
पढ़ें- Bigg Boss 11: विकास ने रची थी हितेन को Out करने की साजिश, हिना ने शिल्पा के सामने खोला गेम प्लान
अब दर्शक हिना और प्रियांक का जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। शिल्पा ने अभी भी नंबर 1 की पोजिशन पर कब्जा किया हुआ है। इसके बाद हिना खान का नम्बर आता है और फिर प्रियांक शर्मा तीसरे स्थान पर हैं।
इन तीनों के बाद विकास गुप्ता, लव त्यागी, अर्शी खान, पुनीश और आकाश डडलानी का नंबर आता है। बता दें कि कल इस हफ्ते के नॉमिनेटिड प्रतियोगियों के वोटिंग ट्रेंड्स आये थे। उसमें भी प्रियांक शर्मा दूसरे स्थान पर थे और विकास तीसरे स्थान पर थे।