बिग बॉस के 11वें हफ्ते में आकर हितेन तेजवानी का घर से बाहर हो जाना काफी शॉकिंग था। हितेन के आउट होने का दुख सलमान खान को भी था। हितेन, शिल्पा-लव और प्रियांक के साथ नॉमिनेट थे। शिल्पा और लव सेफ हो गए थे।
Bigg Boss 11: विकास ने रची थी हितेन को Out करने की साजिश, हिना ने शिल्पा के सामने खोला गेम प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद हितेन और प्रियांक में फैसला होना था। सलमान ने इस भार घरवालों पर डाल दिया। इसके बाद घरवालों ने प्रियांक को सेफ करने का फैसला किया। शिल्पा ने हितेन का साथ नहीं दिया। इसके चलते हितेन ने ये भी कहा कि शिल्पा बहुत चालाकी से गेम खेल रही हैं।
पढ़ें- पति के साथ मैटरनिटी हॉस्पिटल पहुंची बिपाशा बसु, कैमरे को देखकर हुईं हैरान-परेशान
हितेन के बाहर जाने का विलेन शिल्पा को समझा जा रहा था। सोशल मीडिया यूजर के निशाने पर शिल्पा आ गईं। लेकिन अब हिना ने हितेन को आउट करने का विकास का गेम प्लान खोल दिया है। हां, ये वही विकास हैं जो हितेन के बेहद करीब थे।
#BB11 Here is the video now😂😂😂😂😂
EXPOSED! VIKAS GUPTA WAS NEVER A FRIEND OF HITEN. His plan was to save Priyank. #HinaKhan revealed. @BiggBoss @tentej #BB11 pic.twitter.com/AAXowolKpH https://t.co/miDFf1hnqt
एक अनसीन वीडियो में हिना, शिल्पा और पुनीश आपस में बात करते नजर आए। यहां हिना ने विकास को एक्सपोज कर दिया। हिना ने पुनीश से कहा, 'हितेन के आउट होने के बाद विकास ने प्रियांक से कहा कि मैंने जानबूझ कर हितेन का नाम लिया जिससे आकाश तुम्हारा नाम ले और तुम बच जाओ।'
पढ़ें- बच्चन परिवार ने एक झटके में कमाए 110 करोड़ रुपए, ढाई साल पहले किया था 1 करोड़ का इनवेस्टमेंट
अगर ये बात सच है तो बहुत हैरानी की बात है। क्योंकि शिल्पा हितेन के आउट होने के बाद बहुत गिल्ट फील कर रही थीं कि उन्होंने हितेन को सेफ नहीं किया। जब हिना पुनीश से ये बात कर रही थीं तो शिल्पा ने उन पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया।